फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rules are being broken in the vegetable market in front of the police

पुलिस के सामने सब्जी मंडी में उड़ रही नियमों की धज्जियां

Thu, 13 May 2021 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Rules are being broken in the vegetable market in front of the police
झज्जर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के बाद बाजारों में दुकानें पूरी तरह से बंद रहती हैं। लेकिन शहर की सब्जी मंडी में धारा 144 व लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। मंडी के गेट पर पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। लेकिन वे लोगों का मुंह ताकते रहते हैं। बड़ी संख्या में लोग बेरोकटोक सब्जी मंडी में प्रवेश कर रहे हैं। काफी संख्या में यहां पर भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

मंगलवार को सबजी मंडी में पुलिस ने सख्ती दिखाने के बाद बुधवार को पूरी तरह से ढिलाई दिखाई दी। मंडी में नियमों की जमकर अवहेलना हुई। लोगों की भीड़ मंडी में लगी रही। लॉक डाउन के दौरान मेडिकल स्टोर व जरूरी सामान की दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। सुबह के समय शहर की सब्जी मंडी में लॉकडाउन लागू होने के बाद भी मासाखोर अपनी दुकानें सजा रहे हैं। सुबह ही बड़ी संख्या में लोग सब्जी व फल खरीदने के लिए आ रहे हैं। पुलिस के कर्मचारी न तो किसी को मास्क के लिए टोक रहे हैं और न ही मंडी में भीड़ को कम करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

11 बजे बंद कराते हैं सब्जी मंडी
यहां पर तैनात पुलिस कर्मी सुबह 11 बजते ही मंडी को बंद करने के लिए अंदर जाते हैं। उसके बाद मासाखोर अपनी दुकानों को बंद करना शुरू करते हैं। लेकिन इससे पहले चाहे कितने ही लोग मंडी में जाएं उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जाता है। धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं और पुलिसकर्मी गेट पर बैठकर अपने फर्ज की इतिश्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की तरफ से लोगों को रोकने का प्रयास किया जाता है। मंडी में और अधिक सख्ती बढ़ाई जाएगी। लोगों को नियमों के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
- राजेश कुमार, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed