{"_id":"6206bc04264a51171a20da77","slug":"rule-134a-40-percent-children-could-not-get-admission-second-list-released-jhjhar-news-rtk638154937","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : 40 फीसदी बच्चों के नहीं हो पाए दाखिले, दूसरी सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : 40 फीसदी बच्चों के नहीं हो पाए दाखिले, दूसरी सूची जारी
विज्ञापन
झज्जर। नियम 134 ए के तहत बच्चों के दाखिले शिक्षा विभाग की ओर से करवाए जा रहे हैं। इसके तहत जिले में 3561 बच्चों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें से करीब 2289 बच्चों ने पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पहली सूची के 1337 बच्चों के दाखिले प्राइवेट स्कूलों में हो चुके हैं। जबकि 40 फीसदी बच्चों के दाखिले अभी तक नहीं हो पाए थे। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से दूसरी सूची जारी कर दी गई है। दूसरी सूची में 327 बच्चों को स्कूल अलॉट किए गए हैं।
पास हुए 2289 विद्यार्थियों में से 2004 विद्यार्थियों को पहली सूची में स्कूल अलॉट किए गए थे। अब दूसरी सूची में जिले के 327 बच्चों को स्कूल अलॉट हैं और इनके लिए 18 फरवरी तक दाखिला लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 134 ए के तहत दाखिला देने के लिए पिछले दिनों काफी प्रदर्शन अभिभावकों ने किए ताकि उनके बच्चों को समय रहते अलॉट किए गए स्कूलों में दाखिला मिल सकें। जिले में 352 निजी स्कूल हैं जिनमें 134 ए के तहत बच्चों का दाखिला करवाना विभाग की ओर से सुनिश्चित कराया जा है।
विभाग ने जारी किया बजट
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि करीब 352 विद्यालय को विभाग की ओर से 134 ए के तहत पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की फीस अदा कर दी गई है। उन्होंने बताया कि 2015 से 2018 तक के विद्यार्थियों की फीस 97 लाख 800 रुपये की राशि निजी विद्यालयों को उनके खातों में ट्रांसफर कर दी गई है। वहीं 2019-20 तक 56 लाख रुपये, 2020-21 की 77 लाख रुपये की राशि उनके खातों में भेज दी गई है। विभाग की ओर से कोई भी पेमेंट बाकी नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि कई ऐसे स्कूल भी है कि 134 ए के तहत दाखिला नहीं कर रहे उनके खिलाफ विभाग ने नोटिस जारी कर दिए गए हैं। उनसे जवाब भी मांगा गया है।
विज्ञापन
वर्जन
अब स्कूल संचालकों को पिछली बकाया फीस उनके खातों में डाल दी गई है। पहली सूची के करीब 60 फीसदी दाखिले हो चुके हैं। बाकी दाखिले भी हो जाएंगे। अब कोई शिकायत नहीं आई है।
- दलजीत सिंह, डीईईओ, झज्जर।