फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rs 7 crore to transform the face of Sector 2; roads to be built after years.

Jhajjar-Bahadurgarh News: सात करोड़ से बदलेगी सेक्टर-दो की तस्वीर, वर्षों बाद बनेंगी सड़कें

Sun, 05 Jul 2026 05:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 05 Jul 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Rs 7 crore to transform the face of Sector 2; roads to be built after years.
फोटो-56: बहादुरगढ़ के सेक्टर दो में टूटी सड़कों पर भरा बारिश का पानी। संवाद
बहादुरगढ़। सेक्टर-2 के निवासियों का वर्षों पुराना इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नगर परिषद ने सेक्टर की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर लगाया है। इस पर करीब सात करोड़ की राशि खर्च होगी। इस परियोजना के तहत सेक्टर की मुख्य और आंतरिक सड़कों का निर्माण तारकोल से किया जाएगा। बारिश के मौसम को देखते हुए निर्माण मानसून समाप्त होने के बाद शुरू होने की संभावना है, ताकि गुणवत्ता के साथ सड़कें तैयार की जा सकें।
विज्ञापन

सेक्टर-2 निवासी राजकुमार अरोड़ा, आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान गुलाब मलिक ने बताया कि करीब 25 साल पहले सेक्टर दो बसा था। यहां की अधिकांश सड़कें लंबे समय से जर्जर हो चुकी हैं। गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बारिश में तो हालात बद से बदतर हो रहे हैं। यदि अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होने से उन्हें आस है कि यहां की सड़कें जल्द ही बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सेक्टर दो में सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। इसकी शिकायत लगातार आ रही हैं। ऐसे में नगर परिषद ने पिछले दिनों एस्टीमेट बनाया था, जिसके चलते अब टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान सड़क निर्माण कराने से गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है। इसी कारण मौसम अनुकूल होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि सड़कें लंबे समय तक टिकाऊ रहें। तब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं राजकुमार अरोड़ा आदि नगर परिषद के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि वर्षों से नई सड़कों की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है। उम्मीद है कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और सेक्टर-2 की सड़कें आधुनिक स्वरूप में नजर आएंगी। नई सड़कें बनने से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था भी पहले से अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed