फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rs 2.5 lakh stolen in cupboard at home, employee suspected of stealing it

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर पर अलमारी में रखे ढाई लाख चोरी, काम करने वाले पर चुराने का शक

Sun, 19 May 2024 05:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 19 May 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Rs 2.5 lakh stolen in cupboard at home, employee suspected of stealing it
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एचएनजी कॉलोनी में एक फ्लैट से अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी का शक फ्लैट मालिक ने वहां काम करने वाले एक शख्स पर लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी मामले का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शिवराज बंसल निवासी एचएनजी कॉलोनी ने बताया कि यहां पर कंपनी के बनाए हुए फ्लैट में रहता है। शिवराज के मुताबिक 28 अप्रैल को उन्होंने घर की अलमारी में ढाई लाख रुपये किसी व्यक्ति को देने के लिए रखे थे। 30 अप्रैल की सुबह अलमारी में पैसे चैक किए तो वहीं पर थे। 3 मई को पैसे गायब मिले। शिवराज का कहना है कि 30 अप्रैल को फ्लैट पर संतोष गुप्ता नाम का व्यक्ति काम करने के लिए आया था। उस दौरान पत्नी कविता अपनी सहेली माधवी मिश्रा निवासी नोएडा के साथ कहीं चली गई थी। संतोष घर पर अकेला काम कर रहा था। शक है कि घर की अलमारी में रखे ढाई लाख रुपये संतोष गुप्ता ने चोरी किए हैं। शिवराज ने बताया कि फ्लैट में दो महिलाएं रंजू और शारदा भी काम करने के लिए आती हैं। शारदा सफाई करती है। रंजू बर्तन धोती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed