{"_id":"6727ff4c564447b45b0022cd","slug":"rs-10-lakh-each-will-be-spent-on-development-works-in-four-villages-june-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110849-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारों गांव में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 10-10 लाख रुपये : जून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारों गांव में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 10-10 लाख रुपये : जून
Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो 63 : विधायक राजेश जून का स्वागत करते ग्रामीण।
बहादुरगढ़। हलके की सभी मौजूदा समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ चहुंमुखी विकास कराया जाएगा। जनता ने रिकॉर्ड वोटों से जीताकर मुझे विधायक बनाया है, इसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा। यह बात विधायक राजेश जून ने रविवार को हलके के चार गांवों में चलाए गए धन्यवादी के दौरान दौरे के दौरान करते हुए कही।
रविवार को विधायक राजेश जून ने हलके के गांव कुलासी, खेड़ी जसौर, जसौर खेड़ी, निलोठी में धन्यवादी दौरा किया। विधायक राजेश जून का लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया तथा बुजुर्गों ने पगड़ी बांधकर हलके की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। विधायक राजेश जून ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा बहादुरगढ़ के गांवों के विकास के लिए भेजी गई 3.25 करोड़ की धनराशि में से चारों गांवों को 10-10 लाख विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही टूटी सड़कें भी बनवाई जाएंगी। जून ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बहादुरगढ़ हलके की सभी समस्याओं का समाधान होने के साथ-साथ बहादुरगढ़ का विकास करने का काम धरातल पर करवाया जाएगा। विधायक राजेश जून ने कहा कि हलके की जनता किसी भी समस्या के समाधान व विकास से संबंधित सुझाव को लेकर कार्यालय में मिल सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि बहादुरगढ़ के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहेगी। इस मौके पर युवराज छिल्लर, प्रधान बलराज दलाल, जयबीर प्रधान, पीना माजरा, नरेश छिकारा, जयभगवान गुलिया, सुखबीर फौजी, दिलबाग जून, विकास छिल्लर, हैप्पी जून, सचिन जून, कृष्ण दलाल मौजूद रहे।