{"_id":"602c2e928ebc3ee8f61a3f10","slug":"rpf-and-grp-alert-on-farmers-rail-stop-program-bahadurgarh-news-rtk5957335157","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के रेल रोको कार्यक्रम को लेकर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के रेल रोको कार्यक्रम को लेकर आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट
विज्ञापन
टीकरी बॉर्डर से ट्रेन द्वारा पंजाब जाते किसान।
- फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। किसानों ने अब 18 फरवरी को देशभर में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है। इस दौरान चार घंटे तक रेल यातायात के प्रभावित होने की आशंका है। इसको देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी पूरी तरह अलर्ट पर हो गई हैं। इसके लिए अंबाला कैंट से भी जीआरपी कर्मियों को बुलाया गया है। बहादुरगढ़ में जीआरपी की ओर से हर रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इसको लेकर मंगलवार को भी किसान संगठनों के नेताओं ने बैठक आयोजित कर विचार किया।
दिल्ली के आसपास जिन इलाकों में आंदोलन का प्रभाव ज्यादा है। ऐसी तमाम जगहों पर 18 फरवरी को सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में फोर्स तैनात की जाएगी। इनमें आरपीएफ और जीआरपी शामिल रहेंगी। तीन कृषि कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर बहादुरगढ़ में किसानों का आंदोलन पिछले दो महीने से अधिक समय से चल रहा है। इस दौरान किसानों ने कई बार सड़क रोकने, महापंचायत करने जैसे कई एलान किए हैं। इस क्रम में किसानों ने 18 फरवरी को रेल रोको कार्यक्रम भी रखा है। किसानों द्वारा 12 बजे से 4 बजे तक रेल रोकी जाएंगी। इसको लेकर बहादुरगढ़ में जीआरपी और आरपीएफ को सुरक्षा के लिहाज से तैयार किया जाएगा। आशंका है कि जिन इलाकों में आंदोलन का प्रभाव ज्यादा है, उन इलाकों में आने-जाने वाली या वहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ सकता है। इसे देखते हुए रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को अलर्ट पर रखा गया है। किसान भी रेल रोकने के लिए लगातार अपनी रणनीति बना रहे हैं।
अंबाला से भी बुलाए गए हैं पुलिसकर्मी
बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन का प्रभाव ज्यादा है। इसको देखते हुए जीआरपी पूरी तरह अलर्ट पर है। बहादुरगढ़ के जीआरपी प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि रेलवे की सुरक्षा को लेकर 18 फरवरी के दिन न केवल बहादुरगढ़ जीआरपी की फोर्स तैनात रहेगी, बल्कि अंबाला से भी पुलिसकर्मी काफी संख्या में पहुंचेंगे। किसी भी तरीके से रेल यातायात को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।