फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Routes of vehicles diverted in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में वाहनों का रूट डायवर्ट किया

Wed, 23 Oct 2024 04:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 23 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Routes of vehicles diverted in the city
सिलानी गेट पर लगाया गया बेरीगेड्स व तैनात पुलिस कर्मचारी।
झज्जर। त्योहारी सीजन में बाजार में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस की तरफ से प्लान तैयार किया है। इसके तहत वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। साथ ही बाजार में तिपहिया और चार पहिया वाहनों पर पूर्ण रूप से पाबंदी लगा दी है। आंबेडकर चौक, दिल्ली गेट के बाद सिलानी गेट पर भी बेरीगेड्स लगाकर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा पुराना बस अड्डा सहित कई स्थानों पर अस्थायी पार्किंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर के बाजारों में वाहनों की आवाजाही को लेकर 21 व 22 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद पुलिस की तरफ से कदम उठाए गए। पुलिस प्रशासन ने ने व्यवस्था बनाने के लिए एक प्लान तैयार किया है। एसीपी अनिरुद्ध चौहान व थाना प्रबंधक शहर झज्जर द्वारा भी व्यापार मंडल के गणमान्य व्यक्तियों के साथ तालमेल बनाकर रणनीति बनाई गई है। शहर भर में सुबह 8 बजे से रात के 8 तक पुलिस ने शहर भर में अलग-अलग स्थानों पर नाकाबंदी करके बाहरी वाहनों के रूट डायवर्ट करवाए गए हैं ताकि किसी प्रकार से आमजन को परेशानी ना हो।
विज्ञापन


यह बनाए गए रूट
-जूपिटर होटल के चौक पर बहादुरगढ़ वाली बसों के लिए छोटा बाईपास से बेरी गेट, रमेश गैस एजेंसी, छारा चुंगी, दिल्ली गेट होते हुए जाना होगा। दादरी, मातनहेल, कोसली व जहाजगढ़ जाने वाली बसों को बड़े बाईपास से होते हुए जाना होगा। रेवाड़ी, गुरुग्राम जाने वाली बसें बाईपास से गुरुकुल वाले रोड पर होते हुए जाएंगी। कोसली रूट वाली बसें बाईपास होते हुए जाएंगी।आंबेडकर चौक में बाजार वाले रास्ते पर नाकाबंदी करके किसी भी वाहन या ई रिक्शा को नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पुराने बस स्टैंड में की गई है। आंबेडकर चौक से आगे टैक्सी स्टैंड के पास से किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था टैक्सी स्टैंड में की गई है।सिलानी गेट के पास नाका लगाया गया है, जहां से किसी भी वहां को नहीं जाने दिया जाएगा। कुलदीप चौक से कोई भी वाहन बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। पार्किंग की व्यवस्था रोड के एक साइड में की गई है।बाबा प्रसाद गिरी मंदिर के पास से किसी भी वाहन को बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा एसडी स्कूल के पास बने चौक पर की गई है।बेरी गेट पर नाकाबंदी करके किसी भी वाहन को बाजार में नहीं जाने दिया जाएगा। बहादुरगढ़, सोनीपत सांपला से जो वाहन आएंगे, उनको कच्चा बेरी रोड से छारा बाईपास निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कोई भी दुकानदार अपनी दुकान के सीमित दायरे से बाहर सामान नहीं रख सकेगा, जिससे सामान की खरीदारी करने में लोगों को भी परेशानी नहीं होगी। पार्किंग भी बनाई गई है।
लोगेश कुमार, जिला पुलिस उपायुक्त, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed