{"_id":"5d409fb18ebc3e6d1323ac51","slug":"robbry-jhjhar-news-rtk5084809108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल के बल पर शराब ठेके में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल के बल पर शराब ठेके में की लूटपाट
विज्ञापन
बादली मार्ग स्थित एक शराब के ठेके पर मंगलवार को हथियारबंद तीन बदमाशों ने लूटपाट की और कारिंदे से उसके मोबाइल फोन छीनकर ठेके में रखे रुपये के गल्ले को लेकर फरार हो गए। बादली फ्लाईओवर के पास स्थित इस शराब के ठेके पर लूटपाट की यह घटना दोपहर बाद की है। कारिंदे सतेंद्र के अनुसार मंगलवार को बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उन्होंने ठेके पर आते ही शराब की दो बोतलें मांगी। बोतल लेने के लिए जैसे वह ठेके अंदर गया तो उसी समय तीनों ही युवकों ने अपने हाथ में देसी कट्टे निकाल लिए। एक ने कनपटी पर पिस्तौल लगा दी और उसके बाद वहां रखी शराब की दोनों बोतलों के साथ इन युवकों ने वहीं पर रखे गल्ले को भी उठा लिया। गल्ले में करीब सात हजार रुपये थे। इससे पहले की वह कुछ समझ पाता इन युवकों ने उसके दोनों मोबाइल फोन छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। घटना की सूचना कारिंदे ने उसी समय ठेके पर आए एक ग्राहक के मोबाइल फोन से शराब ठेके के संचालक को दी। बाद में घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही झज्जर सदर थाना प्रभारी आनंद कुमार मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच करते हुए मौके पर कार्रवाई की।
घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
आनंद कुमार, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया है और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए है। उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
आनंद कुमार, सदर थाना प्रभारी, झज्जर।