{"_id":"5e4eeae68ebc3ef26d63fc8d","slug":"robbery-of-uprooting-shutter-of-store-in-sabzi-mandi-goshala-s-charity-is-not-left-out-bahadurgarh-news-rtk543301438","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में किरयाणा स्टोर का शटर उखाड़कर की चोरी, गोशाला के दानपात्र को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में किरयाणा स्टोर का शटर उखाड़कर की चोरी, गोशाला के दानपात्र को भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन
चोरों ने तोड़ दुकान का ताला।
- फोटो : Bahadurgarh
शहरी क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। बेखौफ होकर चोर वारदात को अंजाम देते हुए पुलिस को भी चुनौती दे रहे हैं। मौका मिलते ही चोर दुकानों के शटर उखाड़कर व मकानों के ताले तोड़कर नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। वीरवार की अल सुबह भी झज्जर रोड स्थित सब्जी मंडी की दुकान संख्या-51 जो कि गुरु कृपा किरयाणा स्टोर के नाम से है उसमें दो चोरों ने शटर को उखाड़कर यहां से करीब 20 हजार की नकदी व गोशाला के दानपात्र में रखे हुए रुपये तक चोरी कर दिए। दानपात्र भी दुकान से कुछ ही दूर पड़ा मिला। उधर घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यहां जांच शुरू कर दी। पूरी वारदात दुकान व उसके आसपास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
लाइनपार के जौहरी नगर निवासी दुकान संचालक अमन ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके गया था। वीरवार की सुबह उसकी दुकान के नजदीक लगते होटल वाले ने बताया कि दुकान का शटर उखाड़ा हुआ है। इसके बाद वह तुरंत दुकान पर पहुंचा तो पाया कि दुकान का गल्ला खुला पड़ा था और उसमें रखी करीब 20 हजार की नकदी व अन्य सामान गायब था। यही नहीं दुकान के अंदर जो दानपात्र गोशाला के लिए रखा हुआ था वह भी गायब था। दान पात्र होटल के नजदीक ही खाली हालत में मिला। दुकानदार के अनुसार दानपात्र भी लगभग भरा हुआ था।
करीब 20 मिनट तक दुकान में रहा चोर
गुरु कृपा किरयाणा स्टोर में चोरी की जो वारदात हुई है वह पूरी तरह से यहां सीसीटीवी कैमरे मेें भी कैद हो गई। बेखौफ होकर एक युवक दुकान के अंदर घुसकर 1-1 करके यहां बनाए हुए दराज को खोलकर सामान को खंगाल रहा है। उसे जहां भी सिक्के व रुपये मिले सबको एकत्रित करके अपनी जेब में रखता रहा।
विज्ञापन
दुकानदारों ने जताया रोष
पिछले पखवाड़े भर से बढ़ती चोरी की घटनाओं से दुकानदार भी सहमे हुए हैं। चोरी की घटना पर कई दुकानदारों व अन्य लोगों ने रोष जताया और पुलिस की पेट्रोलिंग को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि अधिकतर घटनाएं अल सुबह ही अंजाम दी जा रही है लेकिन पुलिस को फिर भी चोर हाथ नहीं लग रहे। दुकानदार असुरक्षित मानने लगे हैं।
पहले भी हो चुकी है चोरी की वारदात
पिछले कुछ रोज पहले ही नाहरा-नाहरी रोड पर एसके ज्वेलर्स की दुकान में 8 दिन के अंदर ही 2 बार सेंधमारी हुई थी। यहां से चांदी के आभूषण चुराकर ले गए थे। यही नहीं झज्जर रोड पर शक्ति नगर के पास 2 किरयाणा स्टोर व आईटीआई के नजदीक 1 गाड़ी एसेसरीज की दुकान में चोरी की घटना हुई। इसके बाद बराही रोड पर भी एक दुकान का शटर उखाड़ा गया। यही नहीं लाइनपार के शंकर गार्डन में मकान में घुसे चोर ने एक बच्चे को उस समय तेजधार हथियार से वार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था जब बच्चा घर में किसी के घुसने की आहट सुनकर जागा और उसे पकड़ने के लिए भागा था। वही कुछ दिन पहले लाइनपार स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में सुरेश के मकान में भी चोर घुस गए थे और कुछ नकदी व मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए थे।
चोरी की घटना में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही घटना को सुलझा लिया जाएगा।
मनोज कुमार, एसएचओ, सेक्टर-6 थाना।