{"_id":"6570d65baa7b1e5b4a0bb03a","slug":"roadways-employees-will-surround-cm-residence-on-10th-dahiya-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-6115-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: गेहूं और बाजरा में विभाग ने की कटौती, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: गेहूं और बाजरा में विभाग ने की कटौती, उपभोक्ता परेशान
Thu, 07 Dec 2023 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 07 Dec 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में गरीबों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन खाद्य आपूर्ति विभाग राशन में लगातार कटौती कर रहा है। इस कारण कई लाभ पात्र राशन से वंचित हो रहे हैं। पिछले कुछ माह से गेहूं में 18 प्रतिशत तक की कटौती होकर डिपो आ रही है। इसी प्रकार से दो माह से बाजरा में भी लगभग 23 प्रतिशत तक की कटौती की गई है। ऐसे में राशन डिपो पर राशन आने पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर राशन वितरित किया जा रहा है। बाकी लोग राशन से वंचित रह रहे हैं। ऐसे लोग बार-बार राशन डिपो के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनको राशन नहीं मिल रहा है।
जिले में इस समय एक लाख 36 हजार 937 परिवारों को राशन मिल रहा है। इसमें अंत्योदय अन्ना योजना के तहत 7989 परिवारों तथा गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की संख्या एक लाख 28 हजार 950 है। इन सभी को राशन दिया जाता है। हर माह यह संख्या बदल रही है, ऐसे में मुख्यालय की तरफ से इनकी एलोकेशन कम जारी की जा रही है। ऐसे में कई उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पा रहा है। राशन डिपो संचालकों की माने तो इस बार विभाग की तरफ से एएवाई कार्ड धारकों को 17 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड तथा बीपीएल कार्ड धारकों को 2.5 किलोग्राम बाजरा प्रति यूनिट निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसी प्रकार से एएसवाई कार्ड धारकों को 18 किलोग्राम प्रति राशन कार्ड तथा बीपीएल कार्ड धारकों को 2.5 किलोग्राम गेहूं प्रति यूनिट वितरित किया जाएगा। ऐसे में प्रत्येक राशन डिपो पर 50 से 100 लोगों को राशन कम मिल रहा है।
वर्जन
कम राशन की एलोकेशन आने को लेकर पत्र लिखा गया है। कम आपूर्ति होने पर आगे डिपो पर राशन कम जाएगा। इससे कुछ परेशानी जरूर आएगी।
- कुशलपाल बूरा, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, झज्जर