{"_id":"68c08d0fcf9e2c80e10468fa","slug":"roadways-bus-launched-for-the-route-from-rohtak-to-jaipur-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-125935-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक से जयपुर के लिए चलाई गई रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रोहतक से जयपुर के लिए चलाई गई रोडवेज बस
Wed, 10 Sep 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
09jjrp22- झज्जर। शहर के सामान्य बस अड्डा में खड़ी बसें। संवाद
झज्जर। रोहतक बस अड्डा से जयपुर के लिए रोहतक डिपो ने रोडवेज बस का संचालन किया है। दो वर्ष से बंद इस रूट पर रोहतक डिपो ने दोबारा से रोडवेज बस चलाई है। रोहतक से वाया झज्जर, रेवाड़ी होते जयपुर के चलने वाली इस रोडवेज बस से जिले के लोगों को फायदा हुआ है।
रोहतक डिपो ने बस अड्डा रोहतक से वाया झज्जर, रेवाड़ी, बावल, बहरोड़, कोटपुतली, शाहपुरा होते हुए जयपुर के लिए बस का संचालन किया है। इस बस के चलाए जाने से जयपुर जाने व आने वाले लोगों को सुविधा मिली है। पिछले दो वर्ष से इस रूट पर रोहतक से जयपुर की रोडवेज बस नहीं चलने से लोगों को असुविधा हो रही थी, लेकिन अब फिर से लोग आसानी से इस रूट पर सफर कर सकेंगे।
रोहतक बस अड्डा से यह रोडवेज बस सुबह 10 बजे जयपुर के लिए संचालित होगी। इसके बाद सुबह 11:45 बजे झज्जर पहुंचेगी और बाद में दोपहर 1:00 बजे रेवाड़ी से होते हुए जयपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद शाम को 5:45 बजे जयपुर से यह बस रोहतक के लिए संचालित होगी। इसके बाद रात 9:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
विज्ञापन
बाद में राेहतक 10:30 बजे झज्जर पहुंचेगी। वहीं इसके बाद रात 11:10 तक रोहतक बस अड्डा में पहुंचेगी। सुबह के समय में जयपुर की तरफ जाने और शाम के समय जयपुर से रेवाड़ी, झज्जर व रोहतक आने वाले लोगों इस रोडवेज बस की सुविधा मिली है।