फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Roadways bus and private bus collided while overtaking, 8 injured, 2 referred to PGI

Jhajjar-Bahadurgarh News: ओवरटेक के चक्कर में रोडवेज बस व निजी बस में टक्कर, 8 घायल, 2 पीजीआई रेफर

Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 26 Aug 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus and private bus collided while overtaking, 8 injured, 2 referred to PGI
25jjrp21- महराना के पास रोडवेज व निजी बस में हुई टक्कर। स्रोत-ग्रामीण
बेरी। गांव महराना बस स्टैंड के पास रोडवेज बस निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 8 यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए बेरी और झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चार की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को बहादुरगढ़ से एक निजी बस और रोडवेज बस बेरी के लिए चली थी। निजी बस जब महराना बस स्टैंड पर सवारियों को उतारकर चलने लगी तो पीछे से आ रही रोडवेज बस चालक ने निजी बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिसके चलते चालक साइड से निजी बस को टक्कर लग गई। हादसे के बाद दोनों बसों में सवार यात्रियों की चीख-पुकार मच गई। हादसे में घायलों को उपचार के लिए बेरी और झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

इस हादसे में पाना चुल्याण बेरी निवासी राकेश को बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। इसके अलावा गांव दूबलधन निवासी सोनू, वजीरपुर निवासी टिंकू, दूबलधन निवासी चांद, ढराणा निवासी रेणू, पाना चुल्याण निवासी निजी बस चालक रवि को बेरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। इसके अलावा पिंकी और बिजेंद्र को झज्जर सिविल अस्पताल रेफर किया गया। यहां से दोनों को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुजाना थाना प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि गांव महराना में बस स्टैंड के पास निजी बस व रोडवेज बस की टक्कर होने की सूचना मिली थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी और हादसे में करीब 6 सवारियां घायल हुई है। घायल उपचार के लिए बेरी व झज्जर के नागरिक अस्पताल में भर्ती हुए है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी घायलों की पूरी जानकारी ली जा रही है।

25jjrp21- महराना के पास रोडवेज व निजी बस में हुई टक्कर। स्रोत-ग्रामीण

25jjrp21- महराना के पास रोडवेज व निजी बस में हुई टक्कर। स्रोत-ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed