फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road sweeping tender not done, file stuck in headquarters

Jhajjar-Bahadurgarh News: रोड स्वीपिंग का नहीं हुआ टेंडर, मुख्यालय में अटकी फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Road sweeping tender not done, file stuck in headquarters
01jjrp07- पुराना बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे पड़ा कचरा। संवाद
झज्जर। शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सप्ताह में एक या दो दिन ही सफाई हो पा रही है। नगर परिषद ने रोड स्वीपिंग के लिए नया टेंडर लगाया था जिसकी रेट अप्रूवल के लिए फाइल मुख्यालय को भेजी हुई है। अब तक इसकी अनुमति मुख्यालय से नहीं मिल सकी है। इस कारण वर्क ऑर्डर फर्म को जारी नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन सफाई नहीं होने के कारण मुख्य मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। मजबूरन दुकानदारों को ही अपनी दुकानों के आगे सफाई करनी पड़ती है लेकिन कूड़ा वहीं सड़क पर ही पड़ता रहता है। सफाई का काम इन दिनों नियमित और पे-रोल पर लगे कर्मचारियों को दिया गया है। पहले इन कर्मचारियों के पास केवल वार्डों की सफाई का काम था।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की संख्या 111
सफाई कर्मचारियों की संख्या 111 है जिसमें लगभग 80 कर्मचारी शहर के सभी 19 वार्डों में सफाई व दरोगा का काम देखते हैं। अब इन्हीं कर्मचारियों को ही मुख्य मार्गों की सफाई का काम दिया गया है क्योंकि पुरानी एजेंसी का टेंडर कई माह से खत्म हो चुका है। नई एजेंसी को अभी वर्क ऑर्डर जारी नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के लगभग 25 से 30 कर्मचारी ऐसे हैं जो अधिकारियों की कोठियों पर काम कर रहे हैं। इस कारण भी शहर की सफाई का काम प्रभावित हो रहा है। यदि यह कर्मचारी भी फील्ड में लगा दिए जाए तो कुछ सफाई व्यवस्था ठीक हो जाएगी।


वर्जन
रोड स्वीपिंग के टेंडर की रेट अप्रूवल को लेकर फाइल मुख्यालय गई हुई है। अभी विभाग के एसीएस बदले हैं। ऐसे में फाइल अप्रूवल को कुछ दिन का समय और लग सकता है। फिर भी शहर के मुख्य मार्गों की सफाई प्राथमिकता के अनुसार करवाई जा रही है।
जिले सिंह सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद

01jjrp07- पुराना बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे पड़ा कचरा। संवाद

01jjrp07- पुराना बर्फखाना रोड पर दुकानों के आगे पड़ा कचरा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article