फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   road jam, farmers protest, womens

...किसान भाइयों जाने दो, नहीं तो यहीं पर लड़की की शादी का भात-भेली दे दूंगी

Sat, 27 Mar 2021 12:19 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
road jam, farmers protest, womens
किसानों को भात-भेली और पीले चावल दिखाती महिलाएं। - फोटो : Bahadurgarh
बादली। केएमपी पर जाम के दौरान उस वक्त किसानों का दिल पसीज गया, जब कई महिलाओं ने किसानों को यहीं पर भात की भेली और पोटली देने की बात कही। गुरुग्राम में अपने भाई के पास लड़की की शादी का भात न्योतने के लिए जाने वाली महिलाओं ने किसानों से कहा कि या तो हमें अपने भाइयों के पास भात न्योतने के लिए जाने दो, नहीं तो वह केएमपी पर ही भात भेली देकर उन्हें ही न्योत देंगी। किसानों को ही शादी में भात देने के लिए आना होगा...महिलाएं यहीं पर नहीं रुकीं, बल्कि यह भी कहा कि वह किसानों के नाम शादी का कार्ड भी देंगी। महिलाओं की बातें सुनकर किसानों ने जाम से उनकी गाड़ी को निकाल दिया।
विज्ञापन

दरहसल समालखा गांव से गाड़ी में 10-12 महिलाएं अपने भाइयों के पास गुरुग्राम में भात न्योतने जा रही थीं। रास्ते में वे बादली केएमपी पर जाम में फंस र्गईं। महिलाओं ने किसानों से जाम खोलने की अपील की। लेकिन किसानों ने किसी भी गाड़ी को नहीं निकलने दिया। बाद में महिलाओं ने बताया कि वह लड़की की शादी के लिए जा रही हैं। बावजूद इसके किसानों और महिलाओं के बीच रास्ता खोलने पर सहमति नहीं बन सकी। बाद में जब महिलाओं ने बताया कि वह भाइयों के पास भात की भेली लेकर जा रही हैं तो किसानों ने उनके लिए रास्ता खोल दिया। महिलाओं ने किसानों को शादी के कार्ड भी दिखाए और पीले चावलों से भात की भेली का प्रमाण भी दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं की आंखें भी नम हो गईं। किसानों ने महिलाओं की परेशानी को देखते हुए उनकी गाड़ी को जाम से निकाल दिया। महिलाओं की गाड़ी को जाम से निकालने में किसान नेता विनोद बादली, वीरेंद्र डागर, बेदन ठेकेदार और जयभगवान फौजी ने मदद की। महिलाओं ने जाते समय किसानों का आभार प्रकट किया और शादी का कार्ड भी किसानों के नाम पर देते हुए उन्हें निमंत्रण दिया। वहीं दोपहर के समय किसानों ने एंबुलेंस को निकालने में भी मदद की। जबकि कई युवाओं ने परीक्षा रोल नंबर दिखाकर आगे बढ़ने का काम किया। कुछ धार्मिक लोगों को रास्ता दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed