फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Road accident, advocate ded, jhajhar/Bahadurgarh

सड़क दुर्घटना में वकील की मौत

Fri, 22 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Road accident, advocate ded, jhajhar/Bahadurgarh
accident - फोटो : Bureau

बीती शाम बराही रेलवे फाटक के नजदीक सड़क दुर्घटना में एक वकील की मौत हो गई। साथी वकील की मौत से आहत बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन के तमाम वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

गांव बराही निवासी एडवोकेट कवींद्र छिल्लर (26) बुधवार की शाम काम पूरा होने के बाद अपने गांव बराही लौट रहे थे। उन्होंने बराही फाटक क्रास की ही थी कि उनकी बाइक को तीव्र गति से आ रही एक कार की टक्कर लग गई। इस जोरदार टक्कर में कवींद्र को गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोग घायल वकील को सिविल हास्पिटल लेकर पहुंचे। घायल का काफी बह गया था। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। मगर उक्त लोग उन्हें शहर के ही एक निजी अस्पताल में ले जाने लगे, मगर वकील की रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को सिविल हास्पिटल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। कवींद्र एक बेटी के पिता थे।
विज्ञापन

वकीलों ने रखा वर्क सस्पेंड
साथी वकील के साथ हुई घटना पर बहादुरगढ़ के वकीलों में भी शोक की लहर डूब गई। बहादुरगढ़ के तमाम वकील सिविल हास्पिटल की ओर दौड़े। माहौल गमगीन हो गया। कुछ वकीलों ने कहा कि कवींद्र का रक्त बेहद निकल गया था, इसलिए पीजीआई रेफर किया गया। यदि यहां रक्त की व्यवस्था होती तो शायद कवींद्र की जान बचाई जा सकती थी। सिविल हास्पिटल में ब्लड बैंक की सुविधा जरूर होनी चाहिए। वकीलों ने बृहस्पतिवार को काम पूरी तरह बंद रखा। उधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed