{"_id":"6137c06b8ebc3ed175178346","slug":"road-accidenet-driwer-deth-bahadurgarh-news-rtk6232813159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़सा गांव में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। जबकि सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए झज्जर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर चालक का शव परिजनों को सौंप दिया है।
पंजाब के मुक्तसर निवासी सुखप्रीत सिंह अपने ट्रक में गुरुग्राम से बादली की ओर आ रहा था। मुंडाखेड़ा गांव के पास अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने का कारण ट्रक के सामने अचानक नीलगाय आना बताया गया है। इसी दौरान ट्रक खेतों में पलट गया और चालक सुखप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। 29 वर्षीय सुखप्रीत सिंह की पहचान ड्राइविंग लाइसेंस के आधार पर हुई।
सुखप्रीत सिंह के साथ सहायक के तौर पर मौजूद बठिंडा निवासी गुरजीत भी गंभीर रूप घायल हो गया। गुरजीत को झज्जर के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। बादली थाना प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।