फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Right now the air is bad in Bahadurgarh, the air will improve after the rain

Jhajjar-Bahadurgarh News: अभी बहादुरगढ़ में हवा खराब, बारिश के बाद होगा हवा में सुधार

Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Right now the air is bad in Bahadurgarh, the air will improve after the rain
बहादुरगढ़। कई दिनों से बहादुरगढ़ में प्रदूषण काफी अधिक है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीन दिनों तक बहादुरगढ़ के लोगों को खराब हवा मिलेगी। इसके बाद हवा पूरी तरह साफ हो जाएगी और एक्यूआई कम हो जाएगा। शनिवार को एक्यूआई सुबह के समय ऑरेंज कलर में बना रहा। शाम के समय यह पीले रंग में पहुंच गया। 4 बजे एक्यूआई 200 पर पहुंचा। 19 और 20 फरवरी को बारिश और हवा चलने के बाद प्रदूषण में कमी आएगी। इस वजह से प्रदूषण में सुधार हो सकता है। एक बार फिर बहादुरगढ़ वासियों को साफ हवा में सांस लेने का मौका मिलेगा। मानकों के अनुसार 200 एक्यूआई तक हवा को साफ माना जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के अनुसार एक्यूआई सुबह के समय 204 पर था, लेकिन दिन में चली हवा के बाद यह शाम के समय 200 पर पहुंचा। अभी 18 और 19 फरवरी को मौसम विभाग ने प्रदूषण का स्तर खराब बना रहने की संभावना जताई है। इसके बाद अगले छह दिनों तक प्रदूषण का स्तर खराब से सामान्य स्तर पर रह सकता है। 17 फरवरी शनिवार को हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रति घंटो, 18 फरवरी को 6 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे और 19 फरवरी को 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed