{"_id":"68e40ac80c4a7ac3400c7fff","slug":"rewari-cricket-team-won-the-school-state-championship-title-bahadurgarh-news-c-198-1-rew1001-226943-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेवाड़ी की क्रिकेट टीम ने जीता स्कूल स्टेट चैंपियनशिप का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेवाड़ी की क्रिकेट टीम ने जीता स्कूल स्टेट चैंपियनशिप का खिताब
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेवाड़ी की क्रिकेट टीम अंडर-17 बॉयज ने पहली बार स्कूल स्टेट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में रेवाड़ी ने फतेहाबाद की मजबूत टीम को शिकस्त दी। इस जीत के हीरो रितिक और जतिन रहे जिन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम की जीत की नींव रखी।
राज्यस्तरीय स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता कैथल में हुई थी। रेवाड़ी में पहुंचने पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र यादव, जिला परियोजना संयोजक (डिप्टी डीईओ) राजेंद्र शर्मा, रेवाड़ी क्रिकेट टीम के इंचार्ज ने फूल माला से स्वागत किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि पहली बार ये खिताब मिला है जो रेवाड़ी के लिए गर्व की बात है।
बताया कि सेमी फाइनल में मुकाबला रेवाड़ी का गुरुग्राम के साथ था जहां पर रेवाड़ी ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट के साथ 15 ओवर में 124 रन बनाए। इसके बाद गुरुग्राम 8 विकेट के नुकसान पर 15 ओवर में सिर्फ 114 रन बना पाया जिसके चलते गुरुग्राम को हार का सामना करना पड़ा और रेवाड़ी फाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन
इसके बाद रेवाड़ी की टीम का फाइनल मुकाबला फतेहाबाद के साथ हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए फतेहाबाद ने 15 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए। रेवाड़ी के नकुल ने 3 और ध्रुव नेहरा ने 2 विकेट लिए। इसके बाद रेवाड़ी की टीम खेली जहां 9 ओवर में 115 रन बनाकर 1 विकेट के साथ फतेहाबाद को हरा दिया। रितिक ने 60 और जतिन ने 50 रन बनाए। विभाग की ओर से रेवाड़ी टीम को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया।
ये खिलाड़ी रहे शामिल
एईओ भूपेंद्र कुमार व एईईओ सुनील कुमार ने बताया कि रितिक नंदरामपुर बास स्कूल, युवराज कैम्ब्रिज स्कूल, ध्रुव आरपीएस धारूहेड़ा, जतिन डीपीएस रेवाड़ी, भव्या कैम्ब्रिज स्कूल, केशव राजकीय स्कूल धारूहेड़ा, ओनिक जैन रेवाड़ी बॉयज स्कूल, सागर एमएलपी स्कूल, दिव्या कैम्ब्रिज स्कूल, मयंक आरपीएस स्कूल, ध्रुव नेहरा आरपीएस स्कूल, रूद्रा राज स्कूल, देव शर्मा कैम्ब्रिज स्कूल, नकुल यूरो धारूहेड़ा, मिथुल यूरो रेवाड़ी, राघव कैम्ब्रिज स्कूल खिलाड़ियों में शामिल रहे।