{"_id":"64248ec147e77fad710c19c4","slug":"respected-minister-give-us-funds-like-mla-mp-jhjhar-news-c-17-1-108074-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी मेले में अबतक बिछड़ने वाले 81 लोगों को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: भीमेश्वरी देवी मेले में अबतक बिछड़ने वाले 81 लोगों को परिजनों से मिलवाया
Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। धर्मनगरी बेरी में चल रहे माता भीमेश्वरी देवी मेला में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की ओर से स्थापित खोया-पाया केंद्र बिछड़े लोगों को अपने से मिलाने में अहम भूमिका निभा रहा है। अबतक 81 लोगों को परिजनों से मिलाया जा चुका है। यहां पर तैनात पुलिस कर्मी न केवल सुरक्षा व्यवस्था को संभाले हुए हैं बल्कि बिछड़ लोगों को तलाश भी रहे हैं।
अब तक लाखों श्रद्धालु मेले में माता भीमेश्वरी देवी के दर्शनार्थ आ चुके हैं। मेला परिसर में स्थापित किए गए खोया पाया केंद्र में 26 मार्च से अब तक 81 नागरिकों ने बच्चों की परिजनों से बिछुड़ जाने संबंधी अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिसे पुलिस की कम्युनिकेशन टीम के सदस्यों ने तुरंत सूचना के आदान- प्रदान से मामलों का जल्द समाधान किया। कुल मिलाकर यही कहा जाएगा कि मेला में आने वाले माता के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को खुद का ध्यान रखना जरूरी है, मगर फिर भी खोया पाया केंद्र के जरिये पुलिस टीम द्वारा नागरिकों की समस्या का अतिशीघ्र समाधान किया जा रहा है।
बेरी मेला क्षेत्र को चार जोन में बांटा गया है। सुरक्षा को देखते हुए मुख्य प्रवेश द्वार के अलावा आपातकालीन द्वार बनाया है। गेटों पर फायर ब्रिगेड और एक एम्बुलेंस सहित तमाम आधुनिक उपकरण मौजूद हैं ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। मेला परिधि में प्रशासन द्वारा डायल 112 की व्यवस्था की गई है,जो विपरीत परिस्थितियों में क्विक रेस्पॉन्स देते हुए आमजन के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।