फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Renu, Pushpa and Priya's team came first in the quiz

Jhajjar-Bahadurgarh News: क्विज में रेनू, पुष्पा व प्रिया की टीम प्रथम

Thu, 28 Nov 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Renu, Pushpa and Priya's team came first in the quiz
27jjrp19- झज्जर। महाराजा अग्रसेन कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टॉफ के साथ। स्त्रोत- 
झज्जर। महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कॉलेज की छात्राओं ने अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन किया और प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधान राजकुमार गोयल, उपप्रधान प्रवीन गोयल, ब्रिगेडियर अशोक पाठक व तरुण सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में रेनू, पुष्पा व प्रिया की टीम पहले और हेमवती, आरती व दीपा की टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राचार्या डॉ. माधवी शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को उनके ज्ञान और कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें प्रतिस्पर्धी माहौल में तैयार करना रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन विज्ञान विभाग की ओर से किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुनीता, डॉ. नीलम, कुमारी कोमल, डॉ. महक, डॉ. मीनाक्षी, कुमारी भारती, मीनाक्षी व सुदेश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed