{"_id":"6668e634bb840505120473e4","slug":"renovation-of-jhadli-sundarehti-chandaul-road-begins-will-provide-relief-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110998-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: झाडली, सुंदरेहटी-चांदौल मार्ग का नवीनीकरण शुरू, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: झाडली, सुंदरेहटी-चांदौल मार्ग का नवीनीकरण शुरू, मिलेगी राहत
Wed, 12 Jun 2024 05:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। गांव झाडली से सुंदरेहटी वाया लडायन, निलाहेडी, ढाकला होते हुए चांदौल, खुड्डन, माछरौली से स्टेट हाईवे झज्जर-रेवाड़ी में मिलने वाली सड़क के नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। इस सड़क की चौड़ाई 5.5 मीटर है तथा लंबाई 26200 मीटर है। इस सड़क को बनाने में 5 साल की मरम्मत समेत पौने चार करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह सड़क झाड़ली, सुंदरेहटी लडायन तक बनकर तैयार हो चुकी है। बाकी सड़क पर निर्माण कार्य जारी है। जुलाई माह के अंत तक यह सड़क बनाकर पूरी तरह से तैयार हो जाएगी। इस सड़क के निर्माण से झाड़ली, सुंदरेहटी, चांदौल, ढाकला, खुड्डन माछरौली सहित आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को फायदा होगा।
गौरतलब है कि दस दशक पूर्व में यह सड़क बनी थी। 26.2 किलोमीटर में बनाई गई सड़क जर्जर हो चुकी थी। इस सड़क पर जिले के लगभग 12-13 गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। अधूरी सड़क में गहरे गड्ढे हैं। इस सड़क की दोष दायित्व अवधि सन् 2017 तक 4 वर्ष थी, जो पूरी हो चुकी है।
इस रास्ते से होते हुए मुख्यालय तक जाने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। झाडली गांव से चांदौल तक बनी सड़क पर आए दिन हादसे हो रहें थे। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क नवनिर्माण के दस वर्ष पूरे होने के अंतराल में इस सड़क पर शायद ही कभी पेचवर्क कार्य हुआ हो।
विज्ञापन
सुखबीर जाखड़, कृष्ण सरपंच सुंदरेहटी, महेश सरपंच झाडली, विशेष झाडली, नरेश सुंदरेहटी, अशोक कुमार, साहब सिंह, विशेष जाखड़ ने बताया कि इस सड़क्र का नवीनीकरण कार्य शुरू हो चुका है, जिससे अब आमजन को और राहत मिली है। इस सड़क के पूरे होने पर लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी।े