{"_id":"68e0194dc45a5ce8fa0a5154","slug":"reliefthe-closed-sewage-treatment-plant-is-partially-operational-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-117959-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राहत...बंद पड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आंशिक रूप से चालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राहत...बंद पड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट आंशिक रूप से चालू
Sat, 04 Oct 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 04 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : छोटूराम नगर एसटीपी साइट पर अधिकारियों के साथ पहुंचकर जायजा लेते एसडीएम नसीब कुमार, च
- फोटो : एक मेडिकल स्टोर पर जांच करती खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन की टीम
बहादुरगढ़। शहर के छोटूराम नगर में लंबे समय से बंद पड़ा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को आंशिक रूप से चालू कर दिया गया है। शुक्रवार को एसडीएम नसीब कुमार व नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने मौके पर पहुंचकर प्लांट का जायजा लिया। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बंद पड़ी मोटर को तुरंत चालू कराएं ताकि सीवरेज की समस्या से लोगों को राहत मिल सके।
एसडीएम नसीब कुमार ने बताया कि फिलहाल प्लांट को परीक्षण के तौर पर आंशिक रूप से चलाया गया है। सोमवार तक एसटीपी पूरी तरह से शुरू कर दिया जाएगा। अतिरिक्त मोटर की व्यवस्था भी की जाएगी ताकि फॉल्ट की स्थिति में तुरंत मोटर बदली जा सके। अब सीवरेज समस्या खत्म होने से लोगों को गंदगी और बदबू से राहत मिलेगी।
नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि छोटूराम नगर, विवेकानंद नगर, धर्म विहार समेत कई कॉलोनियों के लोग लंबे समय से सीवरेज की समस्या से परेशान थे। एसटीपी चालू होते ही गलियों और सड़कों पर जमा गंदे पानी की समस्या खत्म होने से राहत मिलेगी। नगर परिषद लोगों की सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर नगर परिषद के वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, पार्षद प्रतिनिधि हरिमोहन धाकरे, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता अमन मोर, उपमंडल अभियंता नितिन जून समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।