फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Relief from sunshine, chances of drizzle on 1st February

Jhajjar-Bahadurgarh News: धूप से मिली राहत, एक फरवरी को बूंदाबांदी के आसार

Sat, 27 Jan 2024 10:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Relief from sunshine, chances of drizzle on 1st February
बहादुरगढ़। लगभग एक माह बाद शनिवार को सुबह सेवरे सूर्यदेव के दर्शन हुए। लोगों को सर्दी से काफी राहत मिली। हालांकि दिन भर शीत लहर चलती रही, लेकिन धूप के आगे बेअसर रही। बहादुरगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लेकिन प्रदूषण रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एक्यूआई 284 पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 1 फरवरी को मौसम में बदलाव की संभावना है। इस दिन हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद फिर से सर्दी बढ़ेगी।
विज्ञापन

लगातार एक महीने से मौसम ठंडा बना हुआ था। इससे लोग ठिठुर रहे थे। शनिवार को सूर्य देव सुबह के समय ही आसमान में चमके और दोपहर को धूप तेज हो गई। ऐसे में शहरवासियों ने सर्दी से काफी हद तक राहत महसूस की। हालांकि दिन भर क्षेत्र में ठंडी हवाएं चलती रही। तापमान भी ऊपर की ओर बढ़ा। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी मौसम में एक बार फिर ठंडक घुलेगी। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण अभी 1 फरवरी को मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। धूप निकलने के कारण पार्कों, स्टेडियम में बच्चे खेलने के लिए पहुंचे। यहां पर काफी रौनक देखने को मिली। धूप निकलने के साथ-साथ तेज हवाएं भी दिन भर चलती रही। यह हवाएं ठंड का पूरा एहसास करवाती रही। बाजारों में भी चहल पहल देखी गई। अन्य दिनों के मुकाबले बाजारों में लोगों की काफी भीड़ भाड़ रही। आसमान पूरी तरह साफ रहा।
विज्ञापन



्रप्रदूषण बढ़ा, एक्यूआई 284
पिछले कई दिनों से प्रदूषण के स्तर पर नजर डालें तो यह लगातार खराब स्तर पर बना हुआ है। शनिवार को भी यह ऑरेंज कलर में 284 दर्ज किया गया। कुल मिलाकर बहादुरगढ़ की हवा अभी सांस लेने लायक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 55 : शनिवार को बहादुरगढ़ में साफ रहा मौसम, निकली धूप।



---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed