फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Relief from pollution, mercury will rise again from 10

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण से राहत, 10 से फिर चढ़ेगा पारा

Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 08 Jun 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Relief from pollution, mercury will rise again from 10
बहादुरगढ़ / झज्जर। वीरवार की देर रात क्षेत्र में तेज आंधी और हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह के समय ठंडी हवा चली और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। हवा चलने के बाद एक्यूआई भी येलो जोन में रहा। एक्यूआई 141 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से 8 जून को भी आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। हवा में नमी का स्तर 22 से 74 प्रतिशत तक रहा। आंधी और बारिश को लेकर 8 जून को येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 8 जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रह सकता है। आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना है। 9 जून को मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद 10 जून से तापमान बढ़ने लगेगा। 10 जून को अधिकतम तापमान 44 डिग्री पर पहुंच जाएगा। इस दिन लू का प्रकोप भी रहेगा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इलाके में लगातार मौसम परिवर्तन शील बना हुआ है। पिछले तीन दिनों से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में लगातार तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ और सीमित स्थानों पर छिटपुट बारिश बूंदाबांदी की गतिविधियों से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed