{"_id":"65ce4eb2ea601468510faf4a","slug":"relief-from-inflation-and-curb-on-crime-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1003-105547-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: महंगाई की मार से राहत मिले और अपराध पर लगे अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: महंगाई की मार से राहत मिले और अपराध पर लगे अंकुश
Thu, 15 Feb 2024 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बादली। चुनावी साल होने के चलते महिलाओं की आम बजट से उम्मीद और भी ज्यादा बढ़ जाती है। प्रदेश सरकार के आम बजट का काउंटडाउन शुरू हो गया। सड़क से चौपाल तक चर्चा शुरू हो रही है। महिलाओं से चर्चा के दौरान रसोई पर महंगाई की मार से राहत और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को विशेष छूट की उम्मीद ज्यादा सुनने को मिल रही है। महिलाओं का कहना है कि शिक्षा के प्रसार के साथ महिलाओं ने हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहराया है। एक तरफ महिलाएं जहां फाइटर प्लेन उड़ा रही हैं तो दूसरी तरफ स्टार्टअप कंपनियों के जरिए बिजनेस में भी नाम कमा रही हैं।
-- -- -- -- -- -- --
सरकार को इस तरह के कदम उठाने चाहिए जिससे रसोई के खर्चे में कमी आई। दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ती जा रही है। रसोई गैस लगातार महंगा हो रहा है, ऐसे में घर चलाना काफी मुश्किल होता जा रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई से घर का बजट खराब होते जा रहा है। हाल में महंगाई दर में काफी अधिक वृद्धि देखने को मिली है।
बंटी, गृहिणी।
महिलाएं सख्त कानून बनने और काफी जागरुकता के बाद भी महिलाओं के साथ घर के अंदर से लेकर बाहर तक उत्पीड़न की घटनाएं होती हैं। महिला अपराध पर भी अंकुश नहीं है। महिलाओं और युवतियों को देश में घर के अंदर और घर के बाहर हर जगह सुरक्षा का कवच रहे। ऐसा माहौल बनाए जाए जिससे बेटी के घर के बाहर जाने पर माता-पिता को उसके आने तक भयभीत न रहे।
विज्ञापन
नेहा गुलिया, सामाजिक कार्यकत्र्ता।
नौकरियों में आधी आबादी को बराबर का हक दिया जा रहा है। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों में महिलाओं को बराबरी की हक नहीं मिल रहा है। सरकारी विभागों में नौकरी मिलती भी है तो महिलाओं को सम्मान कम मिलता है। बजट में ऐसा प्रावधान किया जाए जिससे महिलाओं को नौकरियों के अवसर और नौकरियों में सम्मान मिल सके।
रेखा देवी, बादली।