{"_id":"6a00ee36c8af25979f024415","slug":"relationships-blooming-like-flowers-in-the-garden-of-sister-in-law-and-sister-in-law-bahadurgarh-news-c-17-roh1020-853533-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जेठानी-देवरानी की बगिया में फूलों के साथ महक रहे रिश्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जेठानी-देवरानी की बगिया में फूलों के साथ महक रहे रिश्ते
विज्ञापन
1-जींद रोड पर माता दरवाजा के पास घर की बगिया में पौधों की देखभाल करती चेतना और उनकी देवरानी रीन
रोहतक। जींद रोड निवासी चेतना-रीनू की बगिया में हरियाली का बसेरा है। जेठानी-देवरानी की इस बगिया में फूलों के साथ रिश्ते भी महक रहे हैं। उनके घर-आंगन से लेकर बालकनी तक में पौधे ही पौधे हैं जो हर रोज ताजगी का अहसास दिलाते हैं।
जींद रोड पर माता दरवाजा चौक के पास रहने वाली चेतना ने बताया कि उन्होंने देवरानी रीनू के सहयोग से 10 साल पहले घर के आंगन में पौधे लगाने शुरू किए और धीरे-धीरे इसने बगिया का रूप ले लिया। उनकी इस बगिया में अब 250 से अधिक पौधे हैं।
चेतना एमए और रीनू बीए पास हैं। उनकी बगिया में फूलों के अलावा अनेक औषधीय पौधे भी शामिल हैं जिनकी देखभाल वे हर मौसम में करती हैं। घर-आंगन में बगिया देखकर रिश्तेदारों से भी उनको सराहना मिल रही हैं। चेतना की शादी 2001 में जितेंद्र और रीनू की शादी 2007 में नरेंद्र के साथ हुई। उन दोनों के पति भी बगिया में पौधों की देखभाल में उनका भरपूर सहयोग करते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
बगिया में इन प्रजातियों के पौधे
उनकी बगिया में सदाबहार, चंपा, रात की रानी, मधु कामिनी, गुलाब, गुड़हल, कनेर, बोगनवेलिया अलग-अलग प्रजातियां, कढ़ी पत्ता, तुलसी, एलोवेरा, पत्थरचट्टा, मधुनाशिनी, एरिका पाम, लेडी पाम, स्नेक प्लांट, जेड प्लांट, मनी प्लांट, एयरपोर्ट प्लांट, मोरपंखी, क्रिसमस ट्री, क्रोटन के अलावा बेल वाले भी अनेक तरह के अलग-अलग पौधे घर में लगाए हुए हैं।
-- -- -- -
बच्चों के जन्मदिन पर लगाती हैं पौधा
संयुक्त परिवार में रहने वाली चेतना और रीनू बताती हैं कि बच्चों के जन्मदिन पर एक पौधा घर में जरूर लगाती हैं। जानकारों को पौधा गिफ्ट भी देती हैं। उनके ससुर दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर जयपाल सिंह चौहान भी पौधों की देखभाल करने में सहयोग करते हैं। परिवार के साथ जब कभी बाहर जाती हैं तो कोई पौधा लेकर आती हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
पौधों में करती हैं गोबर के खाद का प्रयोग
बगिया में लगाए पौधों में वह गोबर खाद का प्रयोग करती हैं। गर्मी के मौसम में पानी भी सुबह-शाम देती हैं। उनका संयुक्त परिवार है इसलिए उनको पौधों की देखभाल करने में आसानी रहती है। जब कभी कोई सदस्य बाहर चला जाए तो घर के दूसरे सदस्य पौधोंं की देखभाल करते हैं।