फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Registrations stalled due to non-updating of collector rates, 200 stalled in five days

Jhajjar-Bahadurgarh News: कलेक्टर रेट अपडेट न होने से रजिस्ट्रियां ठप, पांच दिन में 200 अटकीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Registrations stalled due to non-updating of collector rates, 200 stalled in five days
फोटो-56: बहादुरगढ़ तहसील में अपने कार्य को पहुंचे लोग। संवाद
बहादुरगढ़। नए कलेक्टर रेट लागू हुए एक सप्ताह बीतने के बाद भी बहादुरगढ़ तहसील के रेट पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हो सके हैं। ऐसे में यहां पर रजिस्ट्री प्रक्रिया ठप पड़ी है। चार दिन में करीब 200 रजिस्ट्रियां अटक गई हैं। राजस्व विभाग मुख्यालय से रेट तय होने के चलते स्थानीय स्तर पर डाटा फीडिंग में देरी हो रही है जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार सुदेश ने बताया कि सरकार द्वारा तय किए गए रेट अभी तक पोर्टल पर सही तरीके से सेट नहीं हो पाए हैं। इसी वजह से रजिस्ट्रियां शुरू नहीं हो सकी हैं। उन्होंने संभावना जताई कि मंगलवार या बुधवार तक रेट अपडेट हो जाएंगे जिसके बाद प्रक्रिया सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन


तहसील में रोजाना औसतन 40 से 50 रजिस्ट्रियां होती हैं लेकिन पिछले चार दिनों में करीब 200 रजिस्ट्रियां नहीं हो पाई हैं। लोग हर रोज तहसील कार्यालय पहुंच रहे हैं लेकिन काम न होने से निराश लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओमेक्स सिटी में फ्लैट खरीदने वाले दीपक ने बताया कि वह एक अप्रैल से लगातार तहसील के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कलेक्टर रेट अपडेट न होने के कारण उसकी रजिस्ट्री नहीं हो पा रही। वहीं एचएल सिटी में फ्लोर बुक कराने वाले मोहित ने भी इसी समस्या का सामना करने की बात कही। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed