फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Registration will be till 25th for admission in PG classes.

Jhajjar-Bahadurgarh News: पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए 25 तक होगा रजिस्ट्रेशन

Wed, 17 Jul 2024 05:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Registration will be till 25th for admission in PG classes.
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में दाखिला प्रक्रिया के तहत स्नातकोत्तर कक्षाओं (पीजी) में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 25 जुलाई तक जारी है। आवेदनों का ऑनलाइन सत्यापन 27 जुलाई तक होगा।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्राचार्य डा. राजवंती शर्मा ने बताया कि पहली राउंड की काउंसिलिंग के तहत पीजी कक्षाओं की प्रथम मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को जारी होगी। जिन छात्राओं के नाम लिस्ट में होंगे वे 30 जुलाई से 2 अगस्त तक फीस जमा कर सीट कंफर्म कर सकेंगी। 5 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग और 6 अगस्त को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा से खुलेगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं के संदर्भ में रजिस्ट्रेशन की सुविधा नि:शुल्क प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में एमएससी फिजिक्स में 40, एमएससी मैथ्स में 40, एमएससी केमिस्ट्री में 40, एमए ज्योग्राफी में 40, एमए इंग्लिश में 30, एमकॉम में 60 सीटें हैं। पीजी कक्षाओं में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्राएं संबंधित साइट पर स्वयं भी रजिस्ट्रेशन करवा सकती है। अगर किसी भी छात्रा को कोई रजिस्ट्रेशन से संबधित कोई समस्या आती है तो वे महाविद्यालय में आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते है। एडमिशन प्रक्रिया की नोडल अधिकारी प्रवेश दहिया ने बताया कि यूजी कक्षाओं में दाखिला के लिए जो छात्राएं पहली व दूसरी मेरिट लिस्ट में किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाई वह छात्राएं रिक्त पदों पर आवेदन के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 18 से 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस जमाकर पूरी होगी। छात्राएं यूजी की बीए, बीकॉम, बीसीए, बीएससी कक्षा में दाखिले के लिए अपनी 10वीं की मार्कशीट, 12वीं का परिणाम कॉपी, परिवार पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र, फोटो, डोमिसाइल सर्टिफिकेट आदि के साथ अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed