{"_id":"6452b8b326b737755709bd44","slug":"redressal-of-four-out-of-13-complaints-on-the-spot-jhjhar-news-c-17-1-142288-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 में से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 13 में से चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण
Thu, 04 May 2023 01:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने अपने कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया। उन्होंने लोगों की शिकायतें सुनी। 13 में से चार का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
आपसी विवाद, मुकदमों व अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतों पर संबंधित थाना प्रबंधक और पर्यवेक्षण अधिकारियों को तत्परता से कार्यवाही करने के कड़े दिशा निर्देश किए गए। दरबार के दौरान अनेक लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें रखीं। पुलिस अधीक्षक ने इन पर संबंधित अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने और शीघ्रता से निपटारा करने के निर्देश दिए। लड़ाई झगड़ा, लेनदेन, जमीन संबंधी व अन्य विवादों को थाना प्रभारियों को शीघ्र निपटाने को कहा। जनता दरबार में आई 13 शिकायतों में से 4 का मौका पर निपटारा कर दिया गया। जबकि 9 अन्य शिकायतों पर संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रभारियों को निर्देश गए। एसपी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पुलिस कार्यवाही से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत रख सकता है। आपसी विवादो को लेकर होने वाले लड़ाई झगड़ो व अन्य आपराधिक मामलों को पुलिस द्वारा गंभीरता से लिया जाता है। लड़ाई झगड़े व अन्य विवादों से संबंधित शिकायतों की गहनता से जांच की जाती है। ताकि आमजन को पुलिस द्वारा की गई निष्पक्ष एवं पारदर्शी कारवाही में किसी प्रकार की शिकायत ना रहे।
-फोटो 64 : बहादुरगढ़ में आमजन की शिकायतों का निवारण करते एसपी डॉ. अर्पित जैन।