फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Recession is happening intermittently

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिनभर रुक-रुककर होती रही बूंदाबांदी

Tue, 24 Dec 2024 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 24 Dec 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Recession is happening intermittently
-फोटो 65 : छाता लेकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सोमवार की सुबह की शुरुआत हल्की बूंदाबांदी से हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। आसमान में बादल छाए रहे। आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य देव भी बादलों में दुबके रहे। हालांकि दोपहर में कभी कभी सूर्य देव चमके, लेकिन यह धूप लोगों की सर्दी दूर करने के लिए नाकाफी रही। दोपहर के समय तेज शीत लहर भी चली।
इससे ठंड बढ़ गई है। बूंदाबांदी के बाद अधिकतम तापमान 21 डिग्री से कम होकर 18 डिग्री पर और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 25 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा। 26 से 28 दिसंबर के बीच तेज बारिश की संभावना जताई गई है। बूंदाबांदी के दौरान स्कूल में जाने वाले विद्यार्थी भी छाता लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

दिसंबर का चौथा सप्ताह चल रहा है। अब आने वाले दिनों में ठंड कहीं ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग के अधिकारियों ने पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्ती बर्फबारी की आशंका जताई है। इसके बाद मैदानी इलाकों में हवा चलेगी और कड़ाके की ठंड हो जाएगी। सोमवार को हवा में नमी का स्तर 49 से 100 प्रतिशत तक रहा। दोपहर के समय 12 किलेामीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस हफ्ते मौसम कई रंग दिखाएगा। मंगलवार और बुधवार को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। कोहरा परेशान करेगा। 26 से 28 दिसंबर तक बारिश की संभावना है। सबसे अधिक बारिश 27 दिसंबर को होने की संभावना है। 24 और 25 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

-फोटो 65 : छाता लेकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद

-फोटो 65 : छाता लेकर स्कूल जाते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed