{"_id":"68ed66da91f4d6148005c486","slug":"real-estate-booms-ahead-of-diwali-flats-are-being-booked-in-large-numbers-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118206-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली से पहले रियल एस्टेट में उछाल, खूब बुक हो रहे फ्लैट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दीपावली से पहले रियल एस्टेट में उछाल, खूब बुक हो रहे फ्लैट
Tue, 14 Oct 2025 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 14 Oct 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 59 : राकेश जून, एचएल सिटी
बहादुरगढ़। नवरात्र, दशहरा, धनतेरस और दिवाली पर रियल एस्टेट क्षेत्र उछाल देखने को मिलता है। इसका कारण है कि लोग इन त्योहारों में घर खरीदना शुभ मानते हैं। लोग किसी किसी बड़ी चीज में निवेश करने के लिए दिवाली का इंतजार करते हैं। बहादुरगढ़ में बन रही अलग-अलग हाउसिंग सोसाइटियों में लोग लगातार बुकिंग करा रहे हैं। डेवलेपरों के अनुसार राजधानी दिल्ली में यूईआर-2 बनने के बाद बहादुरगढ़ में प्रापर्टी में जबरदस्त उछाल आया है। सोसाइटियों के अधिकारियों का कहना है कि पिछले वर्ष शहर में सोसाइटी कम थी लेकिन अब की बार बढ़ोतरी हुई है और लगातार बुकिंग हो रही है।
रॉयल ग्रीन बादली रोड पर सेक्टर-40 बनाया गया है जिसमें प्लॉट, विला और फ्लैट का निर्माण होगा। इससे पहले बहादुरगढ़ बाईपास पर एचएल सिटी बेहतर सुविधाओं के साथ बनी हुई है। झज्जर रोड पर टाटा होम, रुहिल रेजीडेंसी बने हुए हैं।
रॉयल ग्रीन में बुकिंग कराने वाले सेक्टर-6 निवासी दीपक जैन का मानना है कि नवरात्र से लेकर दिवाली तक का समय रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे शुभ होता है। यही कारण है कि रियल एस्टेट क्षेत्र भी उत्साहित है। डेवलेपर भी ग्राहकों को लुभाने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए कई तरह के प्रोत्साहन, अतिरिक्त और मुफ्त सुविधाएं भी प्रदान कर रहे हैं।