फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rathi Khap came out in support of the wrestlers sitting on strike

Jhajjar-Bahadurgarh News: धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में उतरी राठी खाप

Mon, 08 May 2023 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 08 May 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Rathi Khap came out in support of the wrestlers sitting on strike
बहादुरगढ़। जंतर-मंतर स्थित धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में अब राठी खाप भी उतर आई है। राठी खाप की एक महत्वपूर्ण पंचायत रविवार को परनाला गांव में हुई। इसमें राठी खाप से संबंधित छह गांवों के प्रतिनिधिमंडल ने विचार रखें। राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी की अध्यक्षता में पंचायत हुई। खाप के प्रवक्ता की जिम्मेदारी अशोक राठी को दी गई।
विज्ञापन


राठी खाप से जुड़े सभी लोगों ने एकमत से जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे पहलवानों का पूर्ण सहयोग करने की बात कही। राठी खाप के प्रधान रणबीर राठी ने कहा कि पहलवानों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उनकी बातों को अनसुना करके दोषी को सजा देनी चाहिए, लेकिन सरकार इस पूरे मामले में अपने सांसद को बचाने का प्रयास कर रही है जिसकी राठी खाप घोर निंदा करती है। मौके पर सरपंच अशोक राठी, पूर्व सरपंच किशन, पूर्व सरपंच काला, राजवीर नंबरदार, सतीश राठी, पार्षद जितेंद्र राठी, अनिल यादव बालोर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed