फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rath Yatra on foot started from Gubhana to Chulkana Dham of Panipat

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुभाना से पानीपत के चुलकाना धाम के लिए शुरू हुई पैदल रथ यात्रा

Fri, 01 Aug 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 01 Aug 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Rath Yatra on foot started from Gubhana to Chulkana Dham of Panipat
फोटो 71: चुलकाना धाम के लिए रथ यात्रा निकालते श्याम भक्त।
बादली। गुभाना गांव स्थित श्याम मंदिर से पानीपत के चुलकाना धाम के लिए श्री श्याम ध्वजा पद एवं रथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा चार दिन बाद चुलकाना धाम पहुंचेगी। इस बार यात्रा 11 धाम होते हुए 4 अगस्त को चुलकाना धाम पहुंचेगी। यात्रा रवाना होने से पहले श्याम मंदिर में हवन यज्ञ किया गया। इसमें ग्रामीणों की ओर से आहुति डाली।
विज्ञापन

यात्रा रोहद धाम, निलोठी, हसनगढ़, गोहना, सिसाना, नांगलोई, चिटाना, माहारा और पुरखास धाम होते हुए 3 अगस्त को चुलकाना पहुंचेगी। करीब 110 किलोमीटर लंबी यात्रा का बीच गांवों में जोरदार स्वागत भी किया जा रहा है। यात्रा से पहले श्याम भक्तों की सेवा और मंदिर परिसर में 56 भोग का प्रसाद का वितरण हुआ, जबकि श्याम भजनों और मंगलगीतों से गांव में रथयात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ श्याम मंदिर में हवन यज्ञ से हुआ। श्याम भक्त प्रकाश कौशिक के नेतृत्व में चुलकाना के लिए रवाना हुई, जिसमें अमित शास्त्री, कुलदीप, कालू और सचिन सहित महिलाएं भी शामिल हैं। भक्त श्याम हाथों में श्याम निशान और ध्वजा लेकर रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed