फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rape complaint turned out to be false, action taken by Vice President of State Women's Commission in Jhajjar

दुष्कर्म की शिकायत निकली झूठी: अबमहिला पर होगी कार्रवाई, झज्जर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष की कार्रवाई

Tue, 23 Jul 2024 10:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 23 Jul 2024 10:21 AM IST
सार

उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने झज्जर और रेवाड़ी जिले के 10 मामलों में सुनवाई की। एक मामले की सुनवाई करते हुए उपाध्यक्ष ने जांच अधिकारी को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, तीन मामलों को दोनों पक्षों की सहमति के साथ खत्म करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Rape complaint turned out to be false, action taken by Vice President of State Women's Commission in Jhajjar
झज्जर लघु सचिवालय में महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

झज्जर में राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सुनवाई की। इसमें एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज कराई गई दुष्कर्म की शिकायत झूठी पाई गई। इस पर सोनिया अग्रवाल ने झूठी शिकायत देने वाली महिला के खिलाफ धारा 182 के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उपाध्यक्ष ने कहा, अगर हर जिले में झूठी शिकायत देने वालों के खिलाफ एक केस भी दर्ज हो जाए, तो झूठी शिकायतें बंद हो जाएंगी।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने झज्जर और रेवाड़ी जिले के 10 मामलों में सुनवाई की। एक मामले की सुनवाई करते हुए उपाध्यक्ष ने जांच अधिकारी को बदलने के निर्देश दिए। वहीं, तीन मामलों को दोनों पक्षों की सहमति के साथ खत्म करने के लिए कहा। तीन मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया। दो मामलों में दोनों पक्षों को अगली सुनवाई के लिए महिला आयोग पंचकूला में बुलाया।
विज्ञापन


एक मामले में महिला ने शिकायत दी कि उसके साथ मारपीट की जाती है। पति ने एक बच्चा अपने पास रखा हुआ है। महिला के पति ने कहा कि वह महिला को नहीं रख सकता और तलाक लेना चाहता है। इस मामले में उपाध्यक्ष ने 7 अगस्त को दोनों पक्षों को पंचकूला बुलाया। शिकायतकर्ता महिलाओं से पुलिस अधिकारियों के व्यवहार के बारे में भी पूछा। इस पर सभी शिकायतकर्ताओं ने बताया कि उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है। इस दौरान एसीपी शुभम व पुलिस जांच अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का बेटा बोला- मेरी मां को फंसाया गया
एक महिला ने आरोप लगाया कि करनाल निवासी एक व्यक्ति ने उसे इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ सहमति संबंध में रहा। अब तीन साल बाद वह शादी से इंकार कर रहा है। पीड़ित महिला का बेटा बोला कि उसकी मां के साथ गलत हुआ है, उनको न्याय चाहिए। महिला ने कागजात व मोबाइल रिकाॅर्डिंग के सबूत भी पेश किए। इस पर उपाध्यक्ष ने कार्रवाई के आदेश दिए और दोनों को सात अगस्त को पंचकूला बुलाया।


ससुराली बोल- बहू मरने की देती है धमकी
एक महिला ने कहा कि वह घर बसाना चाहती है और अपने पति के साथ रहना चाहती है। मौके पर आए ससुराल पक्ष ने कहा कि उनकी बहू मरने की धमकी देती है। उसका बेटा मुंबई में नौकरी करता है। उसकी आंख में दिक्कत है। उन्होंने घर बसाने के प्रयास किए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उपाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को 7 अगस्त को पंचकूला सुनवाई के लिए बुलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed