{"_id":"65d3cc709469781dc90e6fa4","slug":"rape-accused-commits-suicide-by-hanging-himself-in-jail-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108054-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: दुराचार के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: दुराचार के आरोपी ने जेल में फंदा लगाकर जान दी
Tue, 20 Feb 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 20 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। दुलीना जेल में दो दिन से बंद दुराचार के आरोपी ने बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल की। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चांदोल गांव निवासी 24 वर्षीय साहिल के खिलाफ कुछ समय पहले साल्हावास थाने में दुराचार सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। उसे पुलिस ने पकड़कर अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। दो दिन पहले ही उसे दुलीना जेल में भेजा गया था। रविवार देर शाम को साहिल ने चादर की कन्नी काटकर बाथरूम में जाकर फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि रविवार शाम को साहिल ने जेल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
पहले भी दर्ज है दुराचार का केस
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस साल्हावास थाने में दर्ज हुआ था। उसी केस में वह जेल में बंद था। इसके अलावा एक दुराचार का केस आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
पहले भी दर्ज है दुराचार का केस
जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस साल्हावास थाने में दर्ज हुआ था। उसी केस में वह जेल में बंद था। इसके अलावा एक दुराचार का केस आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन