{"_id":"66591527d8f6332f9305eb07","slug":"ranehru-college-sought-permission-to-run-three-new-courses-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110712-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज ने मांगी तीन नए कोर्स की संचालन की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नेहरू कॉलेज ने मांगी तीन नए कोर्स की संचालन की अनुमति
Fri, 31 May 2024 05:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 31 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया तीन जून से शुरू होने वाली है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। राजकीय नेहरू कॉलेज की तरफ से इस बार तीन नए कोर्स के लिए मंजूरी मांगी गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सूची जारी की जानी है। उम्मीद है कि तीन जून से पहले सूची जारी हो जाएगी ताकि विद्यार्थी उसी आधार पर आनलाइन आवेदन कर सके।
राजकीय नेहरू कॉलेज की तरफ से एमए भूगोल, बीएससी गणित आनर्स और बीकाम वोकेशनल के नए कोर्स के लिए उच्चतर शिक्षा निदेशालय को अपनी मांग भेजी हुई है। यदि कोर्स मिलते हैं तो विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा। जिले में कुल 17 कॉलेज है। इन 17 कॉलेज में फिलहाल 8200 सीटें हैं। इस बार कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले हो सकते हैं। बुधवार को उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेज प्रशासन की बैठक ली थी, जिसमें इसी साल से नई शिक्षा नीति के तहत दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले के सभी कॉलेज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के अधीन है। विश्वविद्यालय की तरफ से इस बारे में नोटिफिकेशन जारी होना है।
कॉलेज अपडेट कर रहे प्रोफाइल
दाखिले से पहले उच्चतर शिक्षा निदेशालय की तरफ से सभी कॉलेजों की प्रोफाइल अपडेट करने के आदेश भी जारी किए गए हैं। प्रत्येक कॉलेज प्रोफाइल में अपनी जानकारी अपडेट कर रहा है। इसके लिए एक जून तक का समय कॉलेजों को दिया गया है।
विज्ञापन
वर्जन
कॉलेज प्रशासन की तरफ से तीन नए कोर्स के लिए मंजूरी मांगी गई है। अभी निदेशालय की तरफ से सूची आना बाकी है।
डॉ. अमित भारद्वाज, मीडिया प्रभारी, राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर