फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ramrath Yatra was taken out with much fanfare in the city

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में धूमधाम से निकाली गई रामरथ यात्रा

Mon, 15 Jan 2024 03:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 15 Jan 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Ramrath Yatra was taken out with much fanfare in the city
-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

विज्ञापन
बहादुरगढ़। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में बहादुरगढ़ में श्रीबालाजी सेवा मंडल एवं विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से विशाल रामरथ व ध्वजा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने भाग लिया और भगवान श्रीराम के जयघोष लगाए। रामरथ यात्रा श्री बालाजी मंदिर के महंत श्रीश्री 1008 गणेश बाबा महाराज के सानिध्य में निकाली गई।
पूर्व विधायक नरेश कौशिक, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा समेत श्री बालाजी सेवा मंडल से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों व सर्वसमाज से जुड़े लोगों और विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों ने 22 जनवरी को मंदिरों में दीपावली की तरह उत्सव मनाने व हर घर में दीपक जलाने का आह्वान किया। यात्रा में बाल हनुमान के साथ रामरथ, बड़े हनुमान एवं अयोध्या से आई विशेष ध्वजा आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

यात्रा में महिलाएं श्रीराम भजनों पर जमकर झूमी। राम रथ यात्रा काठमंडी स्थित शिव मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, मेन बाजार होती हुई संकट मोचन हनुमान मंदिर पहुंची। मेन बाजार व रेलवे रोड पर यात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रसाद व जलपान की व्यवस्था भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामरथ यात्रा के दौरान पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, शहरी मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र, सत्यवान छिकारा, रमेश राठी, अश्विनी शर्मा, प्रवीन, कर्मवीर शर्मा, अनिल सिंघल, पवन रोहिल्ला, नरेश रोहिल्ला आदि मौजूद रहे।





-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

-फोटो 51 : बाल हनुमान की वेशभूषा में नन्हां बालक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed