फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ramnagar residents surrounded the mischievous monkey for an hour, the capture team arrived late.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रामनगर वासियों ने एक घंटा घेरा उत्पाती वानर, देरी से पहुंची पकड़ने वाली टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Ramnagar residents surrounded the mischievous monkey for an hour, the capture team arrived late.
17jjrp13- राम नगर में बंदर पकड़ने के लिए पहुंचे नप कर्मी व मौके पर मौजूद वार्ड के लोग। स्रोत-नप - फोटो : bandipora news
झज्जर। शहर के रामनगर वासियों ने मंगलवार उत्पाती वानर को करीब एक घंटा एक घर की छत पर घेर कर रखा लेकिन वानर पकड़ने वाली टीम देरी से पहुंची और वानर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

शहर के अलग-अलग हिस्सों में उत्पात मचाने वाला वानर अब तक कई लोगों को घायल कर चुका है। हैरानी की बात है कि वानर पकड़ने की एक्सपर्ट टीम भी इसे नहीं पकड़ सकी है। मंगलवार को उत्पाती वानर में रामनगर में देखा गया तो लोगों ने एकजुटता दिखाई और उसे घेरा।
विज्ञापन

एक घर की तीसरी मंजिल पर काॅलोनी वासियों ने वानर को घेर तो लिया लेकिन अधिक देर रोक नहीं सके। इसकी सूचना उन्होंने वार्ड पार्षद भागवंती को दी। वार्ड पार्षद उस समय नगर परिषद की बजट बैठक में थी। उन्होंने सूचना तुरंत नगर परिषद के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर ईओ ने वानर पकड़ने वाली टीम को भी इसकी सूचना दी। काॅलोनीवासियों ने वानर को पकड़ने के लिए जाल का भी इस्तेमाल किया लेकिन वह हाथ नहीं आया। टीम के समय पर नहीं पहुंचने के चलते उत्पाती वानर मौके से भाग गया। इसके बाद नगर परिषद ईओ और टीम पहुंची। लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ।


मंगलवार को रामनगर वासियों ने बंदर को एक घर की छत पर घेर लिया था। इसके बाद बंदर पकड़ने वाली टीम को भी सूचना दी, लेकिन बंदर पकड़ने वाली टीम के समय पर नहीं पहुंचने के चलते उत्पाती बंदर मौके से फरार हो गया। काॅलोनी वासियों ने करीब एक घंटे तक बंदर को घेरे रखा और बंदर को पकड़ने के लिए जाल का भी इस्तेमाल किया।
- भागवंती, पार्षद, वार्ड नंबर-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed