फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Raksha Bandhan shopping picks up pace; light colors and Indo-Western outfits preferred.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्षाबंधन की खरीदारी तेज, हल्के रंग और इंडो-वेस्टर्न परिधान पसंद

Sat, 22 Aug 2026 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 22 Aug 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan shopping picks up pace; light colors and Indo-Western outfits preferred.
-फोटो 91 : रेलवे रोड पर एक दुकान में मौजूद महिलाओं के कपड़े। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर शहर के बाजारों में खरीदारी का रंग चढ़ने लगा है। बहनें भाई के लिए राखी और उपहार खरीद रही हैं, वहीं अपने लिए नए परिधान भी पसंद कर रही हैं। शहर के कपड़ा बाजारों में महिलाओं और युवतियों की भीड़ बढ़ गई है।
दुकानदारों ने त्योहार के लिए जयपुर, दिल्ली और मुंबई से नए डिजाइन का विशेष संग्रह मंगवाया है। इस बार पारंपरिक परिधानों के साथ इंडो-वेस्टर्न परिधान महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। युवतियां छपे हुए शरारा, कुर्ती-पैंट और डिजाइनर कुर्तियां अधिक पसंद कर रही हैं। नवविवाहित महिलाओं में गोटा-पट्टी बॉर्डर वाली साड़ियों की मांग अधिक है। बाजार में चटक रंगों के बजाय पीच, मिंट ग्रीन, लैवेंडर और बेबी पिंक जैसे हल्के रंग के परिधान अधिक पसंद किए जा रहे हैं। कपड़ा कारोबारी पुरुषोत्तम जैन, भरत शर्मा और विवेक गुप्ता ने यह जानकारी दी। दुकानों में करीब 500 से 5000 रुपये तक की सीमा में सूट उपलब्ध हैं। ग्राहकों के पास बजट से लेकर प्रीमियम श्रेणी तक कई विकल्प मौजूद हैं।
विज्ञापन

रवींद्र गुप्ता और सुरेश जैन का कहना है कि रक्षाबंधन से एक-दो दिन पहले खरीदारी और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के लिए बाजार में नए डिजाइन और रंगों की पर्याप्त विविधता उपलब्ध है। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बावजूद ग्राहक त्योहार पर कपड़ों की खरीदारी के लिए बाजारों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पारंपरिक और आधुनिक फैशन के मेल वाले परिधान पसंद
बाजार में खरीदारी करने वाली युवतियां पारंपरिक और आधुनिक फैशन के मेल वाले परिधानों को पसंद कर रही हैं। शरारा सेट और हल्के डिजाइन वाली कुर्तियां त्योहार के साथ-साथ पार्टी के परिधान के लिए भी चुनी जा रही हैं। महिलाएं ऐसी ड्रेस पसंद कर रही हैं, जिन्हें रक्षाबंधन के बाद भी सामान्य आयोजनों में पहना जा सके। रेलवे रोड पर साड़ी विक्रेता रवींद्र गुप्ता और सुरेश जैन ने यह बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed