फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rakhi defeated the gold medalist to become the champion.

Jhajjar-Bahadurgarh News: गोल्ड मेडलिस्ट को चित कर चैंपियन बनीं राखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Rakhi defeated the gold medalist to become the champion.
-फोटो 53 : स्वर्ण पदक विजेता पहलवान खुशी का सम्मान करते हुए आयोजक। स्रोत कोच
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

लडरावन निवासी उभरती हुईं पहलवान राखी ने 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राखी ने फाइनल मुकाबले में एशियन चैंपियनशिप वियतनाम की गोल्ड मेडलिस्ट महाराष्ट्र की पहलवान रितु को पराजित कर यह बड़ी उपलब्धि हासिल की।
यह प्रतियोगिता 8 से 12 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के बलिया में आयोजित की गई जिसमें राखी ने 12 दिसंबर को 49 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। गांव लडरावन की रहने वाली राखी के पिता संदीप डाक विभाग में कार्यरत हैं। बेटी के बेहतर प्रशिक्षण और पोषण के लिए वह रोजाना गांव से दूध लेकर अखाड़े तक पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

उनकी मेहनत और समर्पण भी राखी की सफलता की कहानी का अहम हिस्सा है। ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में अभ्यास करने वाली राखी की इस जीत से अखाड़े, परिवार और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षक कुलबीर राणा ने बताया कि यह राखी की राष्ट्रीयस्तर पर पहली प्रतियोगिता थी लेकिन अनुभव की कमी के बावजूद राखी ने अपने पांचों मुकाबले पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और दमदार तकनीक के साथ लड़े। निर्णायक मुकाबले में मजबूत प्रतिद्वंद्वी रितु को मात देकर स्वर्ण पदक हासिल किया।

राखी की इस उपलब्धि पर द्रोणाचार्य अवार्डी प्रशिक्षक राज सिंह छिकारा, अखाड़ा संचालक देवी सिंह, हिंद केसरी पहलवान युद्धवीर, प्रशिक्षक सीमा, समीक्षा सहित अनेक खेल प्रेमियों व लडरावन गांव के लोगों ने बधाई दी। प्रशिक्षकों ने राखी की सफलता को कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed