फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rakesh alias Ghughu wrestler murdered in Mandothi of Haryana on suspicion of illicit relations

हरियाणा में घुघू पहलवान की हत्या: खेतों में बने कुएं से मिला शव, 27 मार्च से था लापता, ये रही मर्डर की वजह

Fri, 04 Apr 2025 10:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 04 Apr 2025 10:23 AM IST
सार

घुघू पहलवान 27 मार्च से लापता था। परिजनों ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए संदेह के आधार पर देवेंद्र उर्फ सोनू को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
Rakesh alias Ghughu wrestler murdered in Mandothi of Haryana on suspicion of illicit relations
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के गांव मांडौठी में उस समय सनसनी फैल गई जब अवैध संबंधों के शक में राकेश उर्फ घुघू पहलवान की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ। हत्या के बाद शव को कुएं में फेंक दिया गया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया।

विज्ञापन

थाना आसौदा पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूलते हुए बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में राकेश की हत्या की और शव को छुपाने के इरादे से गले में पत्थर बांधकर कुएं में डाल दिया।

विज्ञापन

घुघू पहलवान 27 मार्च से लापता था। परिजनों ने 29 मार्च को उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस को दी थी। पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुए संदेह के आधार पर देवेंद्र उर्फ सोनू को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में पूरी वारदात का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कुएं से शव बरामद किया और उसे नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे मृतक के भाभी से कथित अवैध संबंधों का शक बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed