फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra will be the chief guest on Independence Day

Jhajjar-Bahadurgarh News: राज्यसभा सांसद रामंचद्र जांगड़ा होंगे स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि

Wed, 14 Aug 2024 04:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha MP Ramchandra Jangra will be the chief guest on Independence Day
झज्जर। जिला मुख्यालय पर 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह गुरुवार को गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ध्वजारोहण करेंगे और परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को रोडवेज वर्कशाप परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल हुई। एडीसी सलोनी शर्मा और पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार ने फाइनल रिहर्सल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि देश की आजादी का पर्व भव्य व गरिमामयी ढंग से रोडवेज वर्कशॉप परिसर में मनाया जाएगा। एडीसी ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों का भी प्रशासन की ओर से अभिनंदन किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल देखने उपरांत एडीसी सलोनी शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्य स्थल व आस-पास के एरिया में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ-साथ जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के आदेश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed