{"_id":"67197a3a1f5f0903f509e154","slug":"rajiv-gandhi-sports-stadium-will-be-rejuvenated-with-rs-22-lakhs-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1002-114886-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम का 22 लाख से होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: राजीव गांधी खेल स्टेडियम का 22 लाख से होगा कायाकल्प
Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव छारा स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम की जल्द कायाकल्प होगी। इसकी मरम्मत के लिए खेल विभाग ने 22 लाख रुपये की मंजूरी दी है। जिससे स्टेडियम की इमारत और चार दिवारी की मरम्मत और रंग रोगन करने का काम किया जाएगा। स्टेडियम में लगभग 100 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं।
छारा में बने राजीव गांधी खेल स्टेडियम में बने हॉल के छज्जे, सीढियों और चार दिवारी को ठीक किया जाना है और इमारत का रगंरोगन भी होना है। इसके लिए जिला खेल विभाग ने फरवरी माह में छारा स्टेडियम की मरम्मत करवाने के लिए खर्च का अनुमान लगाकर प्रस्ताव खेल विभाग के पास भेजा गया था। जिसके बाद जुलाई माह में खेल विभाग ने मरम्मत करवाने के लिए लगभग 22 लाख रुपये की मंजूरी दे दी गई। छारा खेल स्टेडियम की मरम्मत के लिए जिला खेल विभाग टेंडर जारी करने के लिए डीएनआईटी तैयार कर रहा है। जिसके बाद विभाग के पास लिस्ट भेजी जाएगी। उसके बाद खेल विभाग पंचकुला से ही टेंडर जारी होगा।
सात साल से मरम्मत नही हुई थी
स्थानीय खिलाड़ियों का कहना है कि स्टेडियम बने लगभग 15 साल हो गए है। 2016 में भी स्टेडियम की मरम्मत की गई थी जिसके बाद से अब तक कोई मरमतत नहीं की गई है। स्टेडियम की मरम्मत नहीं होने के कारण स्टेडियम के छज्जें कमजोर हो चुके है, चार दिवारी और सीढि़यों के हालात भी खराब है। स्टेडियम में हर रोज 100 खिलाड़ी तैयारी कर रहे हैं। जिनमें से 45 कुश्ती और लगभग 40 बॉस्केटबाल की और 15 बच्चे दौड़ की तैयारी करते है। कुछ गांव के युवा स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए व्यायाम करने के लिए आते है। अगर स्टेडियम की मरम्मत जल्द से जल्द की जाएगी तो इससे खिलाड़ी भी अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।