फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rajesh Tank receives Global Role Model Lifetime Achievement Award

Jhajjar-Bahadurgarh News: राजेश टांक को मिला ग्लोबल रोल मॉडल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Tank receives Global Role Model Lifetime Achievement Award
05जेएनडी21 : ग्लोबल रोल मॉडल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से राजेश टांक को सम्मानित करते हुए। स्र - फोटो : mathura
नरवाना। शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक और राजेश टांक दनौदा को ग्लोबल रोल मॉडल लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राह ग्रुप फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश सेलपाड़ और वाइस चेयरमैन रामनिवास वर्मा की ओर से श्रीनगर में आयोजित समारोह में दिया गया।
विज्ञापन

राजेश टांक ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 7000 से अधिक पौधे और त्रिवेणियां लगाकर हरित अभियान को नई दिशा दी है।उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में जीरो ड्रॉप आउट मिशन के माध्यम से सैकड़ों बच्चों को स्कूल की मुख्यधारा से जोड़ा है। अब तक सात रक्तदान शिविरों का आयोजन कर दस बार रक्तदान कर चुके हैं।
विज्ञापन

राजेश टांक भारत विकास परिषद, राह ग्रुप फाउंडेशन, शहरी शिक्षा समिति और उम्मीद फाउंडेशन जैसी संस्थाओं से जुड़े हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षाविदों और समाजसेवियों ने बधाई दी। उन्हें पहले भी नेशनल इंडियन आइडोल, सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवॉर्ड और बेस्ट टीचर ऑफ हरियाणा सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed