{"_id":"57a244d44f1c1bf7702ba23d","slug":"rajendra-julana-bahadurgarh-jhajhar-bahadurgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने किया कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा : जुलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने किया कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा : जुलाना
अमर उजाला ब्यूरो/ झज्जर / बहादुरगढ़
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rajendra
- फोटो : Rajendra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव राजेंद्र जुलाना ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादा खिलाफी की और उनकी मांगों को अनदेखा किया है। आगामी 9 अगस्त को सीएम सिटी करनाल में प्रस्तावित महारैली में कर्मचारी व मजदूर अपना रोष प्रकट करेंगे। राजेंद्र यहां बहादुरगढ़ में कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
कर्मचारियों की मीटिंग लेने के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में राजेंद्र जुलाना ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ किया अपना कोई वादा नहीं निभाया है। जो मांगें हैं वो भी नहीं मानी जा रही। सरकार निजीकरण, ठेका प्रथा व आउट सोर्सिंग की नीतियों को तेज गति से लागू करके सार्वजनिक क्षेत्रों व जन सेवा को बंद करके स्थाई रोजगार को बंद करने पर आमदा है। रोजगार उपलब्ध कराने में तो यह सरकार पूरी तरह से असफल रही है। अपनी मांगों को लेकर जब कर्मचारी हड़ताल व प्रदर्शन आदि करते हैं तो मांगे मानने की बजाय धारा 144 और एस्मा आदि काले कानूनों का सहारा लेकर आवाज दबाती है।
विज्ञापन
जिला प्रधान जयपाल ने कहा कि कर्मचारियों और मजदूरों में सरकार के प्रति रोष है। करनाल में 9 अगस्त को होने वाली कर्मचारी-मजदूर महारैली में सरकारी, अर्द्ध सरकारी, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर परिषदों, पालिकाओं, केंद्र द्वारा संचालित परियोजनाओं में कार्यरत लाखों कर्मचारी उक्त रैली में भाग लेकर अपनी आवाज उठाएंगे। झज्जर जिले से भी बड़ी तादाद में कर्मचारी-मजदूर रैली में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ उपप्रधान बंसीलाल, सह सचिव सत्यवान व ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन