फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Rainwater filled in the Line Par area

Jhajjar-Bahadurgarh News: लाइन पार एरिया में भरा बारिश का पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Rainwater filled in the Line Par area
33-सांपला के वार्ड 13 में सड़क पर जमा पानी। - फोटो : mathura
सांपला। मानसून विदा हो चुका है। इसके बावजूद कस्बे के लोगों की समस्या कम नहीं हो पाई है। अभी लाइन पार वार्ड एक और दो में जलभराव की समस्या है। इन लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन

एक महीना बीतने के बावजूद बस्तियों में पानी जमा है। कई लोग घर को छोड़कर दूसरे घरों में शरण लिए हुए हैं। एक तरफ प्रशासन को कोस रहे हैं तो दूसरी तरफ इस क्षेत्र में मकान बनाकर भी पछता रहे हैं।
विज्ञापन

सतीश कुमार, अशोक, मनीष का कहना है कि इन हालातों का पता होता तो यहां पर प्लाॅट नहीं खरीदते। पिछले एक महीने से पानी निकासी का इंतजार कर रहे हैं। इधर वार्ड नंबर 13 रेलवे फाटक वाले रास्ते पर भी काफी पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों को इस पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लाइन पार बस्ती के अलावा अटायल, गिझी, दतोड़ के लोगों के लिए भी यह मुख्य रास्ता है। मजबूरी में लोगों को इस समय नयाबास या इस्माईला के रास्ते सांपला जाना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द निकासी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed