{"_id":"5ee121178ebc3e42d3713039","slug":"rain-jhjhar-news-rtk558878945","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिम-झिम बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिम-झिम बरसे बादल, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़क से गुजरते वाहन चालक।
- फोटो : Jhjhar
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार की शाम को आई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। झज्जर क्षेत्र में करीब तीन एमएम बारिश हुई है और रुक-रुक कर बूंदाबांदी का दौर चल रहा है। वहीं बहादुरगढ़ में भी एसडीओ सुनील कौशिक ने बताया कि 2 एमएम बारिश से तापमान में भी गिरावट आई है। दिन के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को जमकर परेशान किया और दिन के समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन शाम को बारिश आने के बाद तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई और अधिकतम तापमान 37 डिगी पहुंच चुका था।
बारिश के साथ आई आंधी के कारण शहर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। लेकिन करीब एक घंटे बाद शहर की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी करीब तीन घंटे तक बाधित रही। आंधी रुकते ही बिजली निगम के कर्मचारियों ने लाइनों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। वहीं माछरौली क्षेत्र 2 फीडर बंद हो गए थे। इतना ही नहीं लाइनों पर पेड़ गिरने की वजह से इस क्षेत्र की लाइनों के दो खंभे भी टूट गए।
- शहरी क्षेत्र की लाइनों को पहले दी जाती है प्राथमिकता
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से सबसे पहले शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बहाल किया जाता है। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति की लाइनों को ठीक किया जाता है। इनके ठीक होने के बाद कृषि क्षेत्र की बिजली की लाइनें ठीक की जाती हैं।
विज्ञापन
आंधी से अधिक नुकसान नहीं हुआ है। बिजली की लाइनों को ठीक कर एक घंटे के अंदर पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया था। माछरौली क्षेत्र में लाइनों के दो खंभे टूटे हैं। स्टोर से पोल भेज दिए गए हैं।
- संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर।