{"_id":"66d663ccc58f4a2d9e042dc7","slug":"rain-gave-relief-from-heat-humidity-increased-when-sunlight-came-out-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-109594-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, धूप निकलने पर बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, धूप निकलने पर बढ़ी उमस
Tue, 03 Sep 2024 06:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 03 Sep 2024 06:48 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रविवार को उमस के बाद सोमवार को फिर मौसम बदला और दोपहर के समय बारिश हुई। करीब 20 मिनटों तक 10.5 एमएम बारिश हुई। इसके बाद कुछ समय के लिए मौसम सुहाना हुआ और फिर उमस बन गई। लोगों को गर्मी और उमस के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अधिकारियों ने 5 सितंबर तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
क्षेत्र में लगातार बारिश होने से प्रदूषण पूरी तरह साफ है। सोमवार को भी एक्यूआई हरे रंग में कुल 51 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 32 डिग्री तो न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार की सुबह मौसम बदला हुआ रहा। आसमान काले बादलों से ढका रहा। घड़ी की सूई में जैसे ही 12 बजे, आसमान में बादल उमड़ने लगे और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। 20 मिनटों तक तेज बारिश हुई। इस दौरान शहर की सड़कों, पुराना बस स्टेंड, बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन, झज्जर रोड, महावीर पार्क, छोटूराम नगर, बराही फाटक, सैनीपुरा समेत कई कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। हालांकि बारिश बंद होने के तुरंत बाद पानी की निकासी हो गई। हवा में नमी का स्तर 60 से 94 प्रतिशत बना हुआ है। 5 सितंबर तक मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को दोपहर को हुई बारिश के बाद आसमान में सूर्य देव चमक उठे और फिर से उमस बन गई। ऐसे में लोग पसीने से तर-बतर हो गए। अगस्त के लगभग पूरे महीने बारिश होने के बाद सितंबर के दूसरे दिन भी बारिश हुई।