{"_id":"6680a5077a7e040f9a042284","slug":"rain-became-an-obstacle-in-laying-new-power-line-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-111500-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नई विद्युत लाइन डालने में बारिश बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नई विद्युत लाइन डालने में बारिश बनी बाधा
Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। 132 केवी गुरुग्राम रोड पावर हाउस पर शनिवार को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने नई केबल डालने का काम किया गया। इसके चलते शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को घोषित कट लगाए गए। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई लाइन डालने का काम सुबह 6 बजे शुरू किया गया, जो शाम चार बजे तक पूरा किया जाना था, लेकिन दोपहर को आई बरसात के चलते यह काम डेढ़ घंटे लेट पूरा हुआ और शाम साढे़ चार बजे बिजली सुचारु की जा सके।
इससे पहले दिन में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में अलग-अलग समय में कट लगाए गए। लोड बांटने के कारण कभी शहरी क्षेत्र में एक से दो घंटे के कट लगाए गए तो कभी ग्रामीण क्षेत्र में कट लगाए गए। हालांकि मौसम बेहतर होने के चलते बिजली कटों का ज्यादा पता नहीं लगा। हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दोपहर को हुई बरसात ने भी लोगों को राहत दिलाने का काम किया गया।