फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Railway underpass taken care of, repair work started, will remain closed till October 10

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे अंडरपास की ली गई सुध, मरम्मत का कार्य शुरू, 10 अक्तूबर तक रहेगा बंद

Sat, 27 Sep 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 27 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Railway underpass taken care of, repair work started, will remain closed till October 10
-फोटो 52 : मरम्मत के लिए रेलवे अंडरपास की उखाड़ी गई सड़क। संवाद
बहादुरगढ़। लाइनपार को शहर से जोड़ने के लिए चार साल पहले रेलवे अंडरपास का निर्माण किया गया था। इसके निर्माण के बाद से इस पर सवाल खड़े हो रहे थे। अब अंडरपास की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। रेलवे विभाग की ओर से शुक्रवार से इसका काम शुरू कर दिया गया है। मरम्मत कार्य के चलते अंडरपास को 10 अक्तूबर तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन


एक तरफ बराही रेलवे फाटक और दूसरी तरफ रेलवे अंडरपास से आवागमन बंद होने से लाइनपार क्षेत्र के लोगों के रोजमर्रा के आवागमन को गंभीर रूप से प्रभावित कर दिया है। दोनों मार्ग बंद होने से शहरवासियों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है। वर्ष 2021 में करीब 40 करोड़ की लागत से लाइनपार के लोगों की सुविधा को देखते हुए अंडरपास बनाया गया था।
विज्ञापन

यह अंडरपास उद्घाटन से लेकर अब तक जर्जर अवस्था के कारण सुर्खियों में ही रहा है। ऐसे में अंडरपास की समस्याओं की शिकायत रेलवे अधिकारियों को कई बार स्थानीय लोगों द्वारा दी गई थी। लाइनपार निवासी प्रवीण दलाल, विजय कुमार, नवीन शर्मा, कालू पंसारी ने बताया कि अंडरपास निर्माण के कुछ समय बाद ही इसकी हालत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार अंधेरा, टूटी छत शेड, जलभराव और सड़क धंसने की वजह से यातायात बाधित हो रहा था और इसमें बारिश का पानी भरने के कारण तीन वर्ष पहले एक साइकिल सवार की मौत हो गई थी। रेलवे अधिकारियों, जेई, ठेकेदार और सुपरवाइजर ने शुक्रवार को मौके पर जाकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया।
रेलवे के तकनीकी अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि अंडरपास का काम शुरू किया गया है। इसका रोड बनाया जा रहा है। 10 अक्तूबर तक इसे बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed